भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पाकिस्तानी PM का आया बयान, कहा-यह “Act of War”

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 7, 2025

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर पाकिस्तानी PM का आया बयान, कहा-यह "Act of War"

डेस्कः पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान और पीओके में चलाये गये भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज खान का बयान सामने आया है। शाहबाज खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए भारत के एयरस्ट्राइक को “Act of War” कहा है।

Operation Sindoor: पाकिस्तानी ही दे रहे भारत के हमले के सबूत, मिसाइल अटैक के कई VIDEO आए सामने
शाहबाज खान ने लिखा है कि भारत के युद्ध के इस उकसावे का मुंहतोड़ जवाब देने का पूरा अधिकार पाकिस्तान के पास है। और उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। दुश्मन को उसके नापाक उद्देश्यों में कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। पाकिस्तान का मनोबल ऊंचा है।

1746571666327 image

Operation Sindoor पर क्या कह रही हैं पहलगाम टेरर अटैक में सुहाग खो चुकी पीड़ित महिलाएं.. सुनिए
पाकिस्तानी सेना के मीडिया-रिलेशन विंग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक (DG) का भी बयान आया है. पाकिस्तान की सरकारी मीडिया संस्थान PTV न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने कहा है,कश्मीर में आतंकवादी हमले के बाद, दोनों देशों के बीच तीव्र तनाव के बीच, भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए. ये एक “कायरतापूर्ण हमला” है। भारत ने हवाई मार्ग से तीनों जगहों पर हमला किया है। पाकिस्तानी वायुसेना के सभी विमान हवा में हैं. सभी हमले भारत ने अपने हवाई क्षेत्र से किए हैं। पाकिस्तान अपने हिसाब से समय और जगह पर इसका जवाब देगा. ये जवाब बेकार नहीं जाएगा। भारत की अस्थायी खुशी की जगह स्थायी दुख ले लेगा

See also  अब कोई आतंकी हमला हुआ माना जाएगा युद्ध! पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला

कहां सोई हुई थी हमारी एजेंसी? पाक नागरिक ने किया कन्फर्म- मसूद अजहर के मदरसे पर मिसाइल अटैक
इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का भी बयान आया है। डार ने इस हमले की निंदा की है। साथ ही कहा है कि ये पाकिस्तान की संप्रुभता, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन है।

1746571628572 image

पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर फैला रहा अफवाह: 2021 में मोगा के MIG-21 क्रैश को बता दिया राफेल, Sky की पत्रकार ने किया मंत्री को एक्सपोज

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है,पाकिस्तान भारत के इस हमले की कड़ी निंदा करता है। ये पाकिस्तान की संप्रभुता, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन है। इस हमले ने क्षेत्रीय शांति को खतरे में डाल दिया है। पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के अनुसार, जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखता है। हम हर तरह से अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करेंगे।

See also  भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान, LOC पर ताबड़तोड़ फायरिंग में 7 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now