भारत के डर से पाकिस्तान ने अपना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बदला, ISI चीफ असीम मलिक को दी जिम्मेदारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 1, 2025

भारत के डर से पाकिस्तान ने अपना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बदला, ISI चीफ असीम मलिक को दी जिम्मेदारी

डेस्कः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को बदल दिया है। भारत के एक्शन को लेकर डर के बीच पाकिस्तान ने आईएसआई के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद असीम मलिक को देश का नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) बनाया है। मलिक की नियुक्ति का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। यह निर्णय ऐसे समय पर लिया गया है जब पाकिस्तान की सरकार और सेना को भारत के हमला का भय सता रहा है।

asim malik

पाकिस्तान के मंत्री ने रात 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर किया दावाः भारत अगले 24 से 36 घंटे कर सकता है हमला
पाकिस्तान के अख़बार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक असीम मलिक को ये जिम्मेदारी ‘अतिरिक्त प्रभार’ के तौर पर सौंपी गई है। इस नियुक्ति का औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। माना जा रहा है कि भारत की निर्णायक प्रतिक्रिया के मद्देनजर पाकिस्तान ने ये कदम उठाया है। बता दें कि असीम मलिक को ISI प्रमुख के तौर पर पिछले साल सितंबर में नियुक्त किया गया था।

See also  साबरमती एक्सप्रेस के 12 डब्बे कानपुर में पटरी से उतरे, सिलीगुड़ी में मालगाड़ी हुई डिरेल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन; R&AW प्रमुख आलोक जोशी बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने रायटर्स से बातचीत में कहा कि निकट भविष्य में भारत की ओर से सैन्य कार्रवाई संभव है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान परमाणु हथियारों का इस्तेमाल केवल तब करेगा जब देश के अस्तित्व पर सीधा खतरा हो।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now