जमशेदपुर से भुवनेश्वर जा रही स्लीपर बस में लगी आग, 32 यात्री थे सवार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 22, 2026

जमशेदपुर से भुवनेश्वर जा रही स्लीपर बस में लगी आग, 32 यात्री थे सवार

जमशेदपुरः बहरागोड़ा में शनिवार रात बड़ा हादसा टल गया। जमशेदपुर से भुवनेश्वर जारी स्लीपर बस ‘शांतिलता’ में अचानक आग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि इससे पहले यात्रियों को सुरक्षित उतर चुके थे। उन्हें दूसरी बस से वापस जमशेदपुर भेजा गया। बस में 32 यात्री सवार थे।

WhatsApp Image 2026 02 22 at 7.05.48 AM

चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, चपेट में आने से घायल CRPF जवान को रांची किया गया एयरलिफ्ट
बहरागोड़ा के मुड़ाकाटी चौक के समीप एनएच-18 पर शनिवार रात करीब 10:45 बजे भुनवेश्वर जा रही स्लीपर बस के चालक को आग लगने की आशंका हुई। उसने तुरंत बस को रोक लिया, जिससे सभी यात्री सुरक्षित बाहर आ गये। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। यात्रियों के नीचे उतरते ही देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

See also  जमशेदपुर में चलती कार में लगी आग, 4 लोगों ने कूदकर बचाई जान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now