मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष का झारखंड विधानसभा परिसर में हंगामा, JPSC-JSSC परीक्षाओं की CBI जांच कराने की मांग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 6, 2026

मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष का झारखंड विधानसभा परिसर में हंगामा, JPSC-JSSC परीक्षाओं की CBI जांच कराने की मांग

रांचीः शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विपक्ष के विधायकों ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित तौर पर गड़बड़ी को लेकर हंगामा किया। विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा परिसर में छात्रों के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करते हुए इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग की। बजट सत्र के पहले दिन सदन के अंदर पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, सुप्रसिद्ध दिवंगत गायिका आशा भोसले समेत कई राजनीतिक-सामाजिक और कला जगह के दिवंगत दिग्गजों को श्रद्धांजलि देते हुए सदन की कार्यवाही को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

बीजेपी-आजसू,एलजेपी के विधायकों ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा पोर्टिगो में आकर जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आजसू विधायक निर्मल महतो सरकारी नौकरी की रेट चार्ट गले में लटकाकर अपना अनोखा विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब तक राज्य सरकार CBI जांच की अनुशंसा नहीं करती, तब तक छात्रों के हक और न्याय की इस लड़ाई में हमारा संघर्ष सदन से सड़क तक पूरी ताकत के साथ जारी रहेगा।
 

See also  ED समन पर हेमंत सोरेन ने तोड़ी चुप्पी, CM बोले हवा को पानी को काई रोक पाया है क्या ?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now