- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

आज से मिलेंगे भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे के ऑनलाइन टिकट, ऑफलाइन 25 नवंबर से, जानिये टिकट की कीमत

आज से मिलेंगे भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे के ऑनलाइन टिकट, ऑफलाइन 25 नवंबर से, जानिये टिकट की कीमत

रांचीः जेएसएसीए स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच होना है। इसका ऑनलाइन टिकट शुक्रवार से मिलना शुरू हो जाएगा। वहीं प्रशंसक ऑफलाइन टिकट 25 नवंबर से टिकट काउंटर से खरीद सकेंगे। दर्शक स्टेडियम के पश्चिम गेट के पास बने काउंटर से ऑफलाइन टिकट खरीद सकेंगे। काउंटर से टिकटों की बिक्री सुबह नौ बजे से शुरू होगी और शाम तीन बजे तक खरीदे जा सकेंगे। वहीं, ऑनलाइन टिकट ticketgenie.in ऐप पर बुक किये जा सकेंगे। गुरुवार को जेएससीए स्टेडियम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जेएससीए प्रबंधन ने यह जानकारी दी। प्रेस कांफ्रेंस में जेएससीए के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव, सचिव सौरभ तिवारी, उपाध्यक्ष संजय पांडे, सह सचिव शाहबाज नदीम, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष, जयकुमार सिन्हा, मनोज यादव मौजूद थे।

सोमेश सोरेन आज लेंगे शपथ, घाटशिला उपचुनाव में 38 हजार से ज्यादा वोटों से दर्ज की थी जीत
27 नवंबर को गुवाहाटी से रांची पहुंचेगी टीमें
दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जायेगी। इसका पहला मैच 30 नवंबर को रांची में होगा। इसके लिए दोनों टीमें 27 नवंबर को गुवाहाटी से रांची पहुंचेगी। इससे पहले गुवाहाटी में दोनों टीमों के बीच 22 नवंबर से दूसरा टेस्ट मैच खेला जायेगा। टीमें 28 और 29 नवंबर को निर्धारित समयों पर जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। एक बार फिर वनडे टीम में दो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते दिख सकते हैं। बीसीसीआई ने वनडे टीम की घोषणा अब तक नहीं की है। वनडे सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका को पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है।
सुबह 10.30 बजे से होगी दर्शकों की इंट्री
दोनों टीमों के बीच दोपहर 1.30 बजे से डे-नाइट मैच खेला जायेगा। दर्शकों के लिए सुबह 10.30 बजे स्टेडियम के गेट खोल दिये जायेंगे। वहीं, दोपहर 3.30 बजे के बाद स्टेडियम में प्रवेश बंद कर दिया जायेगा। जेएससीए ने इस बार एक महीने के बच्चे के लिए भी टिकट अनिवार्य कर दिया है। मीडिया को बताया गया कि जो बच्चा गोद में भी होगा, उसका टिकट लेना होगा। बिना वैध टिकट के गोद वाले बच्चे को भी स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मैच के दौरान पानी का बोतल और किसी भी तरह के खाद्य पदार्थ लेकर स्टेडियम में जाने पर रोक होगी।
Ranchi JSCA ODI Tickets: टिकट दरें: सभी स्टैंड की पूरी सूची
स्टैंड कीमत (₹)
विंग A लोअर टियर 1600
विंग A अपर टियर 1300
विंग B लोअर टियर 2200
विंग B अपर टियर 1700
विंग C लोअर टियर 1600
विंग C अपर टियर 1300
विंग D लोअर टियर 2000
स्पाइस बॉक्स 1900
ईस्ट–वेस्ट हिल 1200
अमिताभ चौधरी पवेलियन 2400
प्रीमियम टैरेस
प्रेसिडेंट्स एनक्लोजर 12000
हॉस्पिटैलिटी बॉक्स 7000
कॉर्पोरेट बॉक्स 6000
कॉर्पोरेट लाउंज 10000
एमएस धोनी पवेलियन —
लक्जरी पार्लर 7500
डोनर्स एनक्लोजर 1600
ड्रेसिंग रूम को नया रूप दिया गया
दोनों टीमों के ड्रेसिंग रूम को इस बार नया रूप दिया गया है। टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में टीम के अब तक के सफर को जर्सी के माध्यम से दर्शाया गया है। जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम को ‘टीम इंडिया की जर्नी’ थीम पर बनाया गया है। वहीं मेहमान टीम के ड्रेसिंग रूम में उस टीम की जर्सी के अलावा डाइनिंग हॉल में टीम का पोस्टर लगाया गया है। चूंकि इस बार दक्षिण अफ्रीका की टीम यहां खेलेगी, इसलिए ड्रेसिंग रूम में टीम की जर्सी और डाइनिंग हॉल में टेस्ट चैंपियनशिप की जीतवाला पोस्टर लगाया गया है। इसी प्रकार आगे होने वाले मैचों के दौरान आनेवाली मेहमान टीमों की जर्सी व पोस्टर लगाये जायेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now