रांचीः घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन को विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। घाटशिला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद शुक्रवार को सोमेश सोरेन ने शपथ ली और अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपनी भावनाओं को पोस्ट करते हुए लिखा कि यह शपथ सिर्फ़ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि घाटशिला की जनता के विश्वास, संघर्ष और उम्मीदों का सम्मान है।आने वाले समय में विकास को गति देने, घाटशिला की आवाज़ को मज़बूती से उठाने और क्षेत्र की प्राथमिक समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान करने का संकल्प दोहराया।
नीतीश कैबिनेट में परिवारवाद का बोलबाला, जाने 10 मंत्रियों की राजनीतिक विरासत
पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद हुए उपचुनाव में सोमेश चंद्र सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को 38 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर अपने पिता का रिकार्ड तोड़ दिया था। 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में रामदास सोरेन ने बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को 22 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। लेकिन 11 नवंबर 2025 को हुए उपचुनाव में सोरेश सोरेन ने अपने पिता का रिकार्ड तोड़ दिया और 38 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हरा दिया। इस उपचुनाव में जेएमएम उम्मीदवार सोमेश सोरेन और जेएलकेएम के उम्मीदवार रामदास मुर्मू के वोट 2024 के मुकाबले बढ़े लेकिन बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के वोट घट गए। बाबूलाल सोरेन का चुनाव हारना चंपाई सोरेन के लिए बड़ा झटका है।
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में मिले आशीर्वाद के बाद आज विधानसभा अध्यक्ष श्री @Rabindranathji जी द्वारा दिलाए गए पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर जनसेवा के नए अध्याय की शुरुआत की गई। यह शपथ सिर्फ़ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि घाटशिला की जनता के विश्वास, संघर्ष और उम्मीदों का सम्मान है। pic.twitter.com/3CCxDJnCUX
— Somesh Soren (@someshchsoren) November 21, 2025




