बंगाल चुनाव के लिए जयराम महतो ने किया उम्मीदवार का एलान, JLKM ने जारी की लिस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 28, 2026

रांचीः बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम ने अपने दो उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पुरूलिया जिले के बाघमुंडी में मनोज कुमार महतो और जयपुर सीट पर दिव्यज्योति सिंह देव को उम्मीदवार बनाया है।

WhatsApp Image 2026 03 28 at 10.10.50 AM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संभाली असम विधानसभा चुनाव की कमान, गोसाईगांव में आज करेंगे चुनावी सभा को संबोधित
जयराम महतो ने पहले ही एलान कर दिया था कि वो जंगलमहल इलाके में अपने उम्मीदवार उतारेंगे। उन्होंने कहा कि वो बंगाल में 5 से 10 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे है। फिलहाल उन्होंने दो सीटों पर अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में झारखंड की दो क्षेत्रीय राजनीति पार्टी अपना दमखम दिखाने जा रही है। एक ओर असम में झारखंड मुक्ति मोर्चा 18 सीटों पर चुनाव लड़ रही है तो दूसरी ओर जेएलकेएम ने भी अपने उम्मीदवार की पहली सूची जारी कर दी है। सुदेश महतो की आजसू पार्टी ने अबतक अपने पत्ते नहीं खोले है। पिछले विधानसभा चुनाव में बाघमुंडी की सीट एनडीए गठबंधन के तहत आजसू को दिया गया था लेकिन इस बार बीजेपी ने वहां अपने उम्मीदवार खड़े कर दिये है। माना जा रहा है कि आजसू भी बंगाल की कुछ सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

See also  सोनम वांगचुक से बात होने के बाद देवेंद्र महतो ने किया जल ग्रहण, भूख हड़ताल जारी रहेगा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now