MS Dhoni को लगी चोट,CSK को लगा बड़ा झटका,कई दिनों तक IPL 2026 से बाहर

MS Dhoni को लगी चोट,CSK को लगा बड़ा झटका,कई दिनों तक IPL 2026 से बाहर

डेस्कः आईपीएल-2026 का शनिवार को आगाज होने वाला है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बहुत बड़ा झटका लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।जानकारी के मुताबिक, एमएस धोनी काफ स्ट्रेन के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों और पहले चार मैचों से बाहर रहेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में संजू सैमसन या उर्विल पटेल विकेटकीपिंग कर सकते हैं, जबकि सीएसके को शुरुआती दौर में नेतृत्व और फिनिशिंग की चुनौती का सामना करना पड़ेगा।चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शनिवार 28 मार्च की सुबह एक आधिकारिक बयान जारी किया गया, जिसमें धोनी की चोट की जानकारी दी गई।

 

बालेन शाह का प्रधानमंत्री बनने के अगले ही दिन बड़ा एक्शन, नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार
अचानक धोनी को क्या हुआ?
CSK की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया है, “एमएस धोनी फिलहाल काफ स्ट्रेन (पिंडली में खिंचाव) की परेशानी के कारण रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसके चलते वो आईपीएल 2026 से 2 हफ्तों तक बाहर रह सकते हैं।” धोनी की चोट ने CSK और इसके फैंस को बड़ा झटका दिया है क्योंकि धोनी सिर्फ पहले मैच में ही नहीं, बल्कि अगले 2 हफ्तों तक CSK के हर मैच से बाहर रहेंगे।
इन मैचों में बाहर रह सकते हैं धोनी
* 30 मार्च: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स
* 3 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स
* 5 अप्रैल: आरसीबी बनाम सीएसके
* 11 अप्रैल: सीएसके बनाम दिल्ली

रांची में खेले जाएंगे भारत के दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच, टीम इंडिया का धमाकेदार होम शूड्यूल जारी
धोनी की अनुपस्थिति से सीजन की शुरुआत में सीएसके की टीम गहराई की बड़ी परीक्षा होगी, खासकर नेतृत्व फिनिशिंग क्षमता के मामले में। बता दें कि धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वह लगातार सिर्फ आईपीएल खेलते रहे हैं। पिछले सीजन में उन्होंने सभी 14 मैच खेले थे और 135 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे। उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी भी तब संभाली थी, जब ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण बाहर हो गए थे। 44 साल की उम्र में भी धोनी लीग के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। अगर वह इस सीजन में बाद में वापसी करते हैं, तो वह आईपीएल में खेलने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now