रांचीः फादर्स डे के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद किया है। हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर झारखंड निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को याद करते हुए लिखा है कि पिता केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि संघर्ष, साहस, संकल्प और संस्कार की वह पाठशाला हैं, जहाँ जीवन जीने का सबसे बड़ा ज्ञान मिलता है।
स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने हमें हमेशा सिखाया कि लोगों का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है और अपने राज्य और लोगों के अधिकारों के लिए हर परिस्थिति में डटकर खड़ा रहना ही सच्ची सेवा है। उनके अथक संघर्ष, त्याग, विचारों और आशीर्वाद से ही हमें जनसेवा का मार्ग मिला है।
तपती धूप में बरगद-सी छाया हैं बाबा,
संघर्ष की राह में अटूट हौसला हैं बाबा।
हमारी सोच, हमारे संस्कार, हमारी पहचान हैं बाबा,
एक पिता ही नहीं, पूरे समाज का स्वाभिमान हैं बाबा।
मेरे पिता, मेरे मार्गदर्शक, मेरे शिक्षक स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरु जी को शत-शत नमन।
एक पिता केवल परिवार के मुखिया नहीं होते,
वे वह विश्वास होते हैं जो हर कठिन राह को आसान बना देता है। जीवन की हर चुनौती में उनका अनुभव और मार्गदर्शन हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।फादर्स डे के अवसर पर सभी पिताओं को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
आपका योगदान अनमोल है। pic.twitter.com/A10URwutlx
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) June 21, 2026







