रांची स्मार्ट सिटी में बनेंगे 3 बड़े पार्क, सरकार खर्च करेगी 30 करोड़ रुपए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 2, 2025

हेमंत कैबिनेट में 21 एजेंडों पर लगी मुहर, पुलिस, कक्षपाल, सिपाही, होमगार्ड, उत्पाद सिपाही नियुक्त परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला

रांची स्मार्ट सिटी परिसर को और बेहतर बनाने के लिए प्रस्तावित इको, कम्युनिटी और रिक्रिएशनल पार्क के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजधानी को खूबसूरत और आकर्षक बनाने की परिकल्पना के तहत नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने पार्क निर्माण की मंजूरी दे दी।

विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने पार्कों के निर्माण का कार्यान्वयन जुडको को सौंपा है। जुडको ने डीपीआर तैयार कर लिया है। प्रधान सचिव ने जल्द से जल्द निविदा निकालने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। यह पार्क दो हिस्सों में होगा। पैकेज -दो के तहत मंत्री आवास से आगे कम्युनिटी पार्क (3.98 एकड़) एवं इको पार्क (3.19 एकड़) निर्माणाधीन सिविक टावर के बगल में बनेगा। पार्कों के निर्माण लागत लगभग 30 करोड़ रुपए की होगी।

See also  बिहार पुलिस और वन विभाग की मनमानीः बिना जानकारी कोडरमा में घुसकर लोगों की कर दी पिटाई, नाराज लोग सड़क पर उतरें

महावीरी झंडा जुलूस पर पत्थरबाजी में इसरार हुसैन सहित 6 गिरफ्तार, छत से हुआ था हमला

पर्यटन स्थल होंगे पार्क

प्रधान सचिव ने कहा है कि रांची शहर में वैसे तो कई पार्क हैं, लेकिन धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी में बनने वाले इको, कम्युनिटी तथा रिक्रिएशनल पार्क ऐसा होगा, जिसमें लोग दो पल सुकून से गुजार सकेंगे। इन पार्कों को एक पर्यटक स्थल के रूप में भी उपयोग किया सकता है। पैकेज -एक के तहत धुर्वा गोलचक्कर से हटिया डैम की ओर जाने वाले मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास लगभग 8 एकड़ परिक्षेत्र में सड़क के दोनों ओर पार्क बनेगा।

रिक्रिएशनल पार्क में होंगी 27 तरह की सुविधाएं

प्रवेश द्वार, पार्किंग एरिया, गार्ड रूम, पाथ-वे, प्लांटर बॉक्स, ग्रीन स्पेश, फ्लोटिंग स्वायल माउंड, स्टेपिंग स्टोन, मेज, गार्डेन आर्क, स्कल्पचर प्लेटफार्म, ब्रिज, रेस्टोरेंट, ओपन जिम, चिल्ड्रेन प्ले एरिया, स्वायल माउंड, स्क्वायर पैवेलियन, फाउंटेन, तालाब, स्टेप्पेड फाउंटेन, फ्लावर बेड, बैठने की व्यवस्था, परगोला, गजीबो, पेबल बेड, शौचालय और हेज की बाउंड्री होगी।

See also  Samir Mohanty का यूटर्न: बूथ मैनेजमेंट के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष को रूपये देने की बात से किया इंकार, शिकायत पत्र को बताया फर्जी

ट्रंप ने कर ली है परमाणु युद्ध की तैयारी, पुतिन भी तैयार; अमेरिका-रूस में क्यों आई जंग जैसी नौबत

इको पार्क में 28 तरह की सुविधाएं दी जाएंगी

प्रवेश द्वार, पार्किंग एरिया, गार्ड रूम, पाथ-वे, प्लांटर बेड, ग्रीन एरिया, गजीबो, पॉली हाउस, स्कल्पचर प्लेटफार्म, गार्डेन आर्क, परगोला, एनिमल स्कल्पचर, स्वायल माउंड, प्लांटर बॉक्स, तालाब, सर्रकुलर सिटिंग, बैडमिंटन कोर्ट, चिल्ड्रेन प्ले एरिया, ओपेन जिम, स्टेप्पड सिटिंग, फ्लावर बेड, शौचालय, पेबल बेड, स्टेप्पड, फाउंटेन, रेस्टोरेंट, स्क्वायर पैवेलियन, कमल फूल का तालाब, फाउंटेन।

कम्युनिटी पार्क में 22 तरह की सुविधाएं

प्रवेश द्वार, पार्किंग एरिया, गार्ड रूम, पाथ-वे, प्लांटर बॉक्स, हरियाली क्षेत्र, स्कल्पचर प्लेटफार्म, गजीबो, गार्डेन आर्क, परगोंला, एनिमल स्कल्पचर, स्वायल माउंड, प्लांटर बेड, पार्टे र्रे गार्डेन, चिल्ड्रेन प्ले एरिया, ओपेन जिम, स्टेप्ड सिटिंग, फ्लावर बेड, स्क्वायर पवेलियन, हेज बाउंड्री, पेबल बेड, स्टेप्पेड फाउंटेन, शौचालय।

झारखंड में चार दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now