बिहार में तेज रफ्तार कार नदी में गिरी, मेला देखकर लौट रहे थे चार दोस्त, तीन की मौत, एक लापता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 28, 2026

बिहार में तेज रफ्तार कार नदी में गिरी, मेला देखकर लौट रहे थे चार दोस्त, तीन की मौत, एक लापता

डेस्कः बिहार के मधेपुरा जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिले के अरार घाट पुल पर तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे को तोड़ते हुए पुल के नीचे जा गिरी। कार में चार दोस्त सवार थे जो ग्वालपाड़ा में दीनाभद्री मेला देखकर लौट रहे थे।

बालेन शाह का प्रधानमंत्री बनने के अगले ही दिन बड़ा एक्शन, नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार
पुलिस ने घटना को लेकर बताया कि इस सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि चौथे की खोज जारी है। ये सभी युवक रात 9 बजे स्टेशन चौक से निकले थे। कार अचानक बेकाबू हो गई और बिजली के खंभे से टकराते हुए पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना दी, जिसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया।

रामनवमी पर निकाली गयी शोभायात्रा में करतब दिखाने के समय हादसा, तलवार और लाठी चलाने के दौरान सात घायल
मृतकों की पहचान मधेपुरा स्टेशन चौक वार्ड-23 निवासी 28 वर्षीय घनश्याम कुमार, सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा निवासी मनोज कुमार के 26 वर्षीय अंकित कुमार और सौर बाजार थाना क्षेत्र के फोरसाहा निवासी प्रमोद यादव के पुत्र 23 वर्षीय वसंत कुमार के रूप में हुई है। लापता युवक की पहचान जयपालपट्टी वार्ड नंबर 15 निवासी सागर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस और SDRF की टीम लापता युवक की तलाश में नदी में छानबीन कर रही है।

See also  गढ़वा में दुर्गा माता के मूर्ति विसर्जन को लेकर फिर से बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now