बिहार में अब इंजीनियर की हत्या, पत्नी और बेटे के सामने चाकू से गोदा

बिहार में अब इंजीनियर की हत्या, पत्नी और बेटे के सामने चाकू से गोदा

डेस्कः बिहार में इन दिनों अपराधिक घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हो गई है। पटना और नालंदा के बाद अब मुजफ्फरपुर में इंजीनियर की हत्या अपराधियों ने कर दी है। मुजफ्फरपुर जिले में काजी मोहम्मदपुर थाने के माड़ीपुर में खिड़की से घर में घुसे अपराधियों ने लूट के दौरान चाकू गोदकर कनीय अभियंता मो मुमताज की हत्या कर दी। वह वैशाली के भगवानपुर प्रखंड में पोस्टेड थे।

नालंदा में डबल मर्डर से हड़कंप, बच्चों के झगड़े से शुरू हुए विवाद में चली गोली, युवक-युवती की मौत
कनीय अभियंता मो मुमताज मूल रूप से वैशाली के देढूआ गांव के निवासी थे। माड़ीपुर में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। फर्स्ट फ्लोर पर उनका आवास था। जमीन लेकर अपना घर बनाया था। मुहर्रम की छुट्टी के कारण रविवार को मुमताज दिन भर घर पर ही थे। सोमवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे अपराधी घर बालकनी के दरवाजे से अंदर कमरे में आया। बेड पर ही उन्हें चाकू मारा गया। अपराधियों से पहले उठा पटक हुई है। कमरे में चारों तरफ खून बिखड़ा पड़ा है। पत्नी और बच्चे भी उसी कमरे में थे। उनके सामने अपराधियों ने जेई की हत्या की।

पटना में स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
सूचना मिलने पर सिटी एसपी कोटा किरण कुमार, डीएसपी सीमा देवी और थानेदार जय प्रकाश दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पत्नी और बच्चों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। मौके पर छानबीन की जा रही है। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। परिवार के लोग लूट के दौरान अपराधियों के द्वारा चाकू मारकर हत्या की बात बता रहे है। सिटी एसपी ने बताया कि छानबीन की जा रही है। हत्या की बजह का पता लगाया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now