चोर कितना भी शातिर हो, चोरी पकड़ी जाती है; प्रशांत किशोर पर क्यों बोले संजय जायसवाल

prashant-kishor-sanjay-jaiswal

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के खिलाफ मोर्चा खोल रखे जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने बड़ा हमला किया है। कहा है कि चोर कितना भी शातिर हो पर उसकी चोरी पकड़ी ही जाती है। पीके को जायसवाल ने राजनीतिक धंधेबाज करार दिया है। मामला एक वायरल फोटो का है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके भाजपा सांसद ने पीके पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

फेसबुक पर संजय जायसवाल ने कहा है- “1994 से सार्वजनिक जीवन में प्रवेश पश्चात मेरी आदत रही है कि मैं कभी किसी विवाह अथवा श्राद्ध के आमंत्रण मिलने पर जरूर जाने का प्रयास करता हूं। दिल्ली में मेरे साथी सांसद रहे उदय सिंह जी की बेटी मालविका की शादी 2 फरवरी 2025 को थी। बच्चों को आशीर्वाद देने के बाद उदय जी से मिलाने मुझे बगल के हॉल में ले जाया गया जहां उदय सिंह जी के साथ प्रशांत किशोर बैठे थे। 2 मिनट रुक कर उनकी बेटी की शादी की शुभकामनाएं देकर मैं चला गया । प्रशांत जी से मेरी पहली और अभी तक की आखिरी मुलाकात है।”

See also  Muharram में खून बहाना, छाती पीटना बैन, मुस्लिम देश का बड़ा फैसला

गयाजी में डॉक्टर तपेश्वर सिंह को बदमाशों ने गोली मारी, बेटे से चल रहा संपत्ति विवाद

संजय जायसवाल ने लिखा है – “दो दिनों से उदय सिंह जी की बेटी की शादी के समय की तस्वीर वायरल की जा रही है । कमरे में प्रशांत किशोर के कुछ चेलों के अलावा और कोई नहीं था। इसलिए जाहिर बात है यह तस्वीर प्रशांत किशोर ने ही थर्ड पार्टी से वायरल करवाया है। उदय सिंह जी मेरे साथी सांसद रहे हैं और उनकी श्रेणी मैं अच्छे से जानता हूं। परंतु प्रशांत किशोर एक राजनीतिक धंधेबाज है। उसने जानबूझकर इस तस्वीर को वायरल किया जिससे वह अपनी पहुंच बता सके।”

बीजेपी नेता ने कहा है- “चोर कितना भी शातिर क्यों ना हो परंतु उसकी चोरी पकड़ी जाती है। पीके ने यह नहीं सोचा कि तस्वीर में दो ग्लास भी आएंगे जिनका सेवन वह और उदय सिंह जी कर रहे थे। देश में बहुत सारे नेता हैं जो विभिन्न प्रकार के व्यवसाय करते हैं लेकिन प्रशांत किशोर एकमात्र व्यक्ति है जिसका धंधा राजनीति था और अब उसने अपने व्यवसाय को नेतागिरी का जरिया बना लिया है। प्रशांत किशोर ने अच्छा जनसुराज पार्टी बनाया है। दिनभर जनता के कल्याण की बातें करेंगे और रात में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ शराब पीकर उच्च व्यवहार का भाषण देंगे कि बिहार कैसे तरक्की करेगा।”

See also  अमित शाह के साथ बैठक के बाद बोले सुशील मोदी, नीतीश के लिए खुला है दरवाजा, JDU ने अपने सभी कार्यक्रम को किया रद्द

चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पश्चिम बंगाल से शूटर्स गिरफ्तार, पारस हॉस्पिटल के डॉक्टर पर शक की सुई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now