गयाजी में डॉक्टर तपेश्वर सिंह को बदमाशों ने गोली मारी, बेटे से चल रहा संपत्ति विवाद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 19, 2025

पलामू JMP परिसर में गार्ड की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

बिहार के गयाजी जिले के शेरघाटी में मशहूर डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद सिंह पर गोली चली है। गोलीबारी की यह घटना शेरघाटी के शेखपुरा मोड पर हुई। बताया जाता है कि तीन नकाबपोश अपराधियों ने डॉक्टर तपेश्वर को लक्ष्य कर गोली चलाई और फिर मौके से भाग गए। डॉक्टर तपेश्वर का अपने बेटे शशि रंजन से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। शशि भी डॉक्टर हैं। 6 महीने पहले तपेश्वर के घर पर बमबाजी भी हुई थी।

जानकारी के अनुसार डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद सिंह पर हमला शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे हुआ। तीन नकाबपोश अपराधी आए और उन पर फायरिंग करके भाग गए। डॉ. तपेश्वर को चेहरे पर गोली लगी है। उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां बेहतर इलाज के लिए गयाजी रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पश्चिम बंगाल से शूटर्स गिरफ्तार, पारस हॉस्पिटल के डॉक्टर पर शक की सुई

See also  झारखंड में शीतलहर का प्रकोप, सरकार ने सभी स्कूलों को बंद करने का दिया निर्देश

फायरिंग करने के बाद भागने के दौरान हमलावरों की एक पिस्टल मौके पर ही गिर गई। इसे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। इस वारदात में भाड़े के अपराधियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

रिटायर्ड निदेशक प्रमुख (स्वास्थ्य) डॉ. तपेश्वर सिंह के घर पर 6 महीने पहले भी बमबाजी हुई थी। उनका अपने बेटे डॉ. शशि रंजन से लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चला आ रहा है। इससे पहले भी तपेश्वर ने अपने बेटे के खिलाफ पुलिस थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि, ताजा मामले के पीछे की वजह क्या है, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

झारखंड कैडर के सीनियर IPS हुए लूट के शिकार, दिल्ली में ठक-ठक गैंग के हुए शिकार, NIA में है अधिकारी की पोस्टिंग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now