अरवल के मैरिज हॉल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 महिलाओं समेत 10 गिरफ्तार, कई लोग मौके से फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 24, 2026

अरवल के मैरिज हॉल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 महिलाओं समेत 10 गिरफ्तार, कई लोग मौके से फरार

DESK: बिहार के अरवल में एक मैरिज हॉल में कथित सेक्स रैकेट संचालित किए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उमेराबाद मुख्य मार्ग स्थित उत्सव मैरिज हॉल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं, लेकिन स्थानीय थाना स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। इसके बाद ग्रामीणों ने सीधे अरवल एसपी किरण कुमार गोरख जाधव से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने मैरिज हॉल में छापेमारी की, जहां से पांच कपल और मैरिज हॉल संचालक को गिरफ्तार किया गया।

Arwal News 2 2026 10 0533cedf9b310ef137f326979de5ed8d 1200x675 1

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों को काफी समय से मैरिज हॉल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने का शक था। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने स्थानीय स्तर पर मामले की जानकारी दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सीधे एसपी से करने का फैसला किया। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने मामले की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीपीओ कुमार संजय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और उत्सव मैरिज हॉल में छापेमारी की गई।

See also  मेंस पार्लर और स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने की छापेमारी तो मचा हड़कंप, संचालक समेत 6 पकड़े गए

रेड पड़ी तो 5 कपल समेत संचालक गिरफ्तार
पुलिस की छापेमारी के दौरान पांच कपल को पकड़ा गया। इसके साथ ही मैरिज हॉल के संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से रेस्क्यू की गई लड़कियों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। वहीं, कार्रवाई के दौरान कुछ लोग मौके से फरार होने में सफल रहे. पुलिस अब गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मैरिज हॉल में कथित तौर पर किस तरह की गतिविधियां चल रही थीं और इसके पीछे कौन लोग शामिल थे।

‘थाना सपोर्ट कर रहा था’ ग्रामीणों के आरोप की भी जांच
स्थानीय लोगों की ओर से यह गंभीर आरोप लगाया गया है कि मैरिज हॉल में कथित सेक्स रैकेट लंबे समय से चल रहा था और स्थानीय थाना कार्रवाई नहीं कर रहा था।कुछ ग्रामीणों ने पुलिस संरक्षण का भी आरोप लगाया है। हालांकि, स्थानीय थाना पुलिस की ओर से संरक्षण दिए जाने के आरोप की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि स्थानीय पुलिस को मैरिज हॉल में चल रही कथित गतिविधियों की जानकारी थी या नहीं और पहले कोई शिकायत मिली थी या नहीं।

See also  बिहार में शराब के नशे में गिरफ्तार हुआ पूर्व सांसद का भतीजा, पुलिस पर जमाने लगा धौंस

SP के निर्देश पर SDPO के नेतृत्व में टीम ने की रेड
पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसपी किरण कुमार गोरख जाधव के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार संजय के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि छापेमारी की जानकारी स्थानीय टाउन थाना पुलिस को नहीं थी। एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि पुलिस ने मैरिज हॉल में छापेमारी की है और मामले की जांच की जा रही है। रेस्क्यू की गई लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस कथित सेक्स रैकेट के संचालन और इसके पीछे जुड़े लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर मैरिज हॉल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत थी, तो स्थानीय स्तर पर पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई। पुलिस जांच के बाद ही इस सवाल का जवाब सामने आएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now