लोहरदगा जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, रीना कुमारी के खिलाफ प्रस्ताव पर 24 सितंबर को चर्चा और मतदान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 16, 2025

लोहरदगा : जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 24 सितंबर को चर्चा और मतदान होगा। उपायुक्त-सह-पीठासीन पदाधिकारी जिला परिषद डा. कुमार ताराचंद ने बताया कि सभी जिला परिषद सदस्यों और प्रखंड प्रमुख को निर्धारित तिथि पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के परिवार ने की मुलाकात, घाटशिला सीट पर उपचुनाव को लेकर हुई चर्चा

जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सदस्यों का आरोप है कि अध्यक्ष के कार्यकाल में योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता और विकास कार्यों में मनमानी की गई। इसे लेकर लंबे समय से नाराजगी बनी हुई थी। जिसके बाद उपायुक्त-सह-पीठासीन पदाधिकारी जिला परिषद को सभी नाराज सदस्यों ने हस्ताक्षरयुक्त पत्र सौंपकर अविश्वास प्रस्ताव लाने का अनुरोध किया। जिसके बाद उपायुक्त ने सभी को 16 सिंतबर को पत्र भेजकर 24 सितंबर को जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान के लिए पत्र भेजा है। जिसके बाद प्रशासन ने बैठक की तैयारियां शुरू कर दी है। इधर प्रस्ताव पारित होने पर अध्यक्ष पद पर बदलाव तय माना जा रहा है। इस बीच राजनीतिक हलकों में सरगर्मी तेज हो गई है और सदस्य अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

See also  गुवाहाटी टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद किया व्हाइटवॉश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now