मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के परिवार ने की मुलाकात, घाटशिला सीट पर उपचुनाव को लेकर हुई चर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 16, 2025

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के परिवार ने की मुलाकात, घाटशिला सीट पर चुनाव को लेकर हुई चर्चा

रांचीः मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के परिवार के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस शिष्टाचार मुलाकात में घाटशिला सीट पर होने वाले चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

जब बीमार सोनिया गांधी ने निशिकांत दुबे का हाथ पकड़ा और कहा- तुम्हारे जैसे आदमी को…
रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव नवंबर में संभावित है। उससे पहले मुख्यमंत्री ने रामदास सोरेन से मुलाकात कर उपचुनाव में उम्मीदवारी को लेकर चर्चा की। मीडिया रिपोट्स में इस बात की चर्चा जोरो से हो रही है कि रामदास की जगह उनके बेटे सोमेश सोरेन को घाटशिला सीट पर उम्मीदवार बनाया जा सकता है। चुनाव से पहले उन्हें हेमंत सोरेन की कैबिनेट में भी जगह दी जा सकती है, जैसा कि पूर्व में जगन्नाथ महतो के निधन के बाद उनकी पत्नी बेबी देवी और हाजी हुसैन अंसारी के इंत्काल के बाद उनके बेटे हफुजुल अंसारी को चुनाव लड़ाने से पहले मंत्री बनाकर किया गया था।

See also  लोबिन हेंब्रम ने सदस्यता बचाने के लिए पहुंचे हाई कोर्ट, झामुमो को घेरा

झारखंड में हो रही लगातार बारिश के बाद तिलैया डैम के 4 फाटक खोले गए, 5 जिला प्रशासन को भेजा गया अलर्ट
सूत्र बताते है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान इस बात पर चर्चा हुई कि रामदास सोरेन की जगह उनके बड़े बेटे सोमेश सोरेन को उनका राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाया जाए या फिर उनकी पत्नी सूरजमनी सोरेन को चुनाव मैदान में उतारा जाए। कहा तो ये भी जा रहा है कि रामदास सोरेन का भतीजा भी उनकी राजनीतिक विरासत का एक दावेदार है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन विकल्पों पर परिवार के लोगों के साथ चर्चा कर आम सहमति बनाने की कोशिश की है। कहा जा रहा है कि रामदास सोरेन के परिवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कहा है कि जो उनका और पार्टी का फैसला होगा वो उन्हें मंजूर होगा। जो भी घाटशिला से उम्मीदवार होगा उसे बड़ी जीत दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

धनबाद में NIA की छापेमारी, शाहबाज अंसारी के घर रेड, मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग को कार्रवाई

See also  नाराजगी की खबरों के बीच बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, चंपाई सोरेन को लेकर कई घंटों बाद जारी किया सोशल मीडिया पर पोस्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now