नीतीश ने खड़गे का नहीं उठाया फोन तो राहुल ने मांझी को लगा दी कॉल, दिया ‘INDIA’में आने का न्यौता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 27, 2024

Rahul called Manjhi

बिहार के सियासी खेल में राहुल गांधी की एंट्री हो चुकी है । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का फोन जब नीतीश कुमार ने नहीं उठाया तो राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को फोन लगा उनकी पार्टी को ‘INDIA’में आने का न्यौता दे दिया । दरअसल खड़गे ने नीतीश कुमार को पांच बार कॉल किया लेकिन नीतीश ने एक बार भी जवाब नहीं दिया । कांग्रेस नीतीश का इशारा समझ मांझी को अपने खेमे में लाने के लिए तैयार हो गई और खुद राहुल गांधी ने फोन कर गठबंधन में आने का ऑफर दिया । 

दअरसलस जीतन राम मांझी बीजेपी और आरजेडी दोनों के लिए बहुत अहम है क्योंकि उनके पास 4 विधायक हैं और अगर ये चारों विधायक आरजेडी के साथ चले जाते हैं तो मौजूदा समीकरण के हिसाब से आरजेडी के 79 कांग्रेस के 19 लेफ्ट के 16 विधायकों के साथ 118 आकंड़ा छू लेंगे । अगर ओवैसी की पार्टी और निर्दलीय ने साथ दे दिया तो 120 सीटें हो जाएंगीं । हांलाकि सरकार बनाने के लिए 122 विधायकों का समर्थन चाहिए ।

See also  लोहरदगा के किस्को प्रखंड का दौरा कर DC ने स्कूल, गोबरधन संयंत्र, आम बागवानी, पंचायत भवन, मल्टीपर्पस सेंटर और खेल स्टेडियम का किया निरीक्षण, कहा- शिक्षा, खेल, कृषि और जनकल्याण योजनाओं में नहीं हो लापरवाही
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now