पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बनी नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक सोमवार को सुबह 11.30 बजे होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा कैबिनेट के नये मंत्री शामिल होंगे। इस कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगेगी। बिहार विधानमंडल की 5 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले इस कैबिनेट बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रविवार को सत्ता परिवर्तन के बाद नीतीश कुमार की अगुवाई में नये मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हुआ। इस शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली से आए थे। उनके साथ चिराग पासवान भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। एनडीए में शामिल जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और पशुपति पारस भी शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।
राजभवन के राजेंद्र मंडपम् में हुए शपथग्रहण समारोह में सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उसके पास बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और विधानमंडल दल के नेता सम्राट चौधर और उसके बाद विजय सिन्हा ने मंत्री पद की शपथ ली।चौथे नंबर पर जेडीयू के विजय चौधरी और पांचवें नंबर जेडीयू के ही बिजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद छठें नंबर पर बीजेपी विधायक प्रेम कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली।इसके बाद 7वें नंबर पर जेडीयू के श्रवण कुमार ने शपथ ली।आठवें मंत्री के रूप में संतोष मांझी और नौवें मंत्री के रूप में निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।
नीतीश के नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक सोमवार को, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगेगी मुहर

Leave a Comment Leave a Comment


