आजसू पार्टी से नीरु शांति भगत का इस्तीफा, हेमंत सोरेन से हो चुकी है मुलाक़ात, जेएमएम में जाने की चर्चा

niru shanti bhagat join jmm

लोहरदगाः आजसू पार्टी की नेता और विधानसभा प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने आजसू पार्टी से इस्तीफा दे दिया है । नीरु शांति भगत जेएमएम का दामन थाम सकती हैं  ।नीरु शांति भगत की हेमंत सोरेन से मुलाक़ात हो चुकी है । माना जा रहा है कि वो जेएमएम ज्वाइन कर सकती है।

विधानसभा चुनाव 2024 में लोहरदगा से एनडीए से आजसू पार्टी प्रत्याशी रही आंदोलनकारी पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत ने मंगलवार को आजसू पार्टी से इस्तीफा दे दी है। उन्होंने आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को अपना इस्तीफा भेजा है।

 

आजसू नेताओं पर नीरु शांति भगत के आरोप

नीरु शांति भगत ने अपने इस्तीफे में  पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं  । नीरु शांति भगत ने आजसू के पदाधिकारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है ।

नीरु शांति के इस्तीफे में क्या है ?

 मैं झारखंड आंदोलनकारी, लोहरदगा के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत बिना किसी राग द्वेष, भेदभाव के आजसू पार्टी के सभी पद तथा प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो को भेजे इस्तीफा में यह भी लिखा है कि आजसू पार्टी ने मुझे एक झारखंड आंदोलनकारी की पत्नी के रूप में जो मान सम्मान और प्यार दिया उसके लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं। पर एक छोटा सलाह भी देना चाहूंगी कि पार्टी के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को अपनी बोली-चाली, बात-व्यवहार एवं लेखनी में भद्रता और सौम्यता लाने का प्रशिक्षण जरूर दें। यह आजसू पार्टी के लिए हितकारी होगा। साथ ही झारखंड आंदोलन के इतिहास का प्रशिक्षण पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अवश्य देने की कृपा करें। इसके साथ मिठास के पर्व मकर संक्रांति की आपको ढेरों बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने आजसू परिवार के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

Screenshot 2025 01 14 at 5.28.16 PM

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now