- Advertisement -

लातेहार में कोयला लोड गाड़ियों की चेकिंग के दौरान CISF और ग्रामीणों के बीच झड़प, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 16, 2026

लातेहार में कोयला लोड गाड़ियों की चेकिंग के दौरान CISF और ग्रामीणों के बीच झड़प, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

लातेहारः जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलबसिया चेकपोस्ट के पास शुक्रवार की सुबह 3 से 4 बजे के बीच मगध कोलियरी की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों तथा ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण होने के बाद सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि इस विवाद के कारण कोयला परिवहन का कार्य कई घंटे तक ठप रहा।

ग्रामीणों का आरोप है कि कोयला तस्करी के खिलाफ छापेमारी के नाम पर रास्ते में चल रहे ग्रामीणों के साथ मारपीट और गाली गलौज की गई है। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।

कोयला लोड गाड़ी की जांच के दौरान हुआ हंगामा
दरअसल शुक्रवार की सुबह लगभग 3 बजे सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान फूलबसिया चेक पोस्ट के पास पहुंचे और कोयला लोड गाड़ियों की जांच शुरू की। इसी दौरान दो गाड़ियों में कोयला से संबंधित कागजात उपलब्ध नहीं होने पर उसे जब्त कर लिया। इधर ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ ग्रामीण पूजा पाठ के बाद रास्ते से जा रहे थे। जिन्हें सीआईएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया और बदसलूकी करने लगे।

See also  मछली खिलाने बुलाकर गलत काम; महिला किराएदार ने 80 साल के मकान मालिक को मार डाला

ग्रामीणों का आरोप था कि उनके साथ मारपीट और गाली गलौज भी की गई। इसके अलावा मोबाइल भी छीन लिया गया। सीआईएसएफ के इस व्यवहार से ग्रामीण आक्रोशित होकर आंदोलन करने को विवश हो गए। ग्रामीणों का कहना था कि छापेमारी कर अवैध कोयला को पकड़ना सीआईएसएफ का काम हो सकता है। लेकिन राह चलते ग्रामीणों के साथ मारपीट करना और बदसलूकी करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

अवैध गाड़ियों को छुड़वाने पहुंचे थे ग्रामीण
मामले को लेकर सीआईएसएफ का आरोप है कि रात में जब दो गाड़ियों को अवैध कोयला के साथ पकड़ा गया तो कुछ लोग जबरदस्ती गाड़ियों को छुड़वाने के लिए आए थे और जवानों से उलझ गए थे। सीआईएसएफ के जवानों का कहना है कि किसी के साथ बदसलूकी नहीं की गई। जब अपराधी प्रवृत्ति के लोगों द्वारा हंगामा किया जाने लगा तो उन्हें चेक पोस्ट से दूर खदेड़ा गया।

See also  झारखंड का बजट Live- पाँच नए लॉ यूनिवर्सिटी खोले जाएंगे, पाँच जिलों में बिज़नेस और मॉस कम्यूनिकेशन संस्थान

सूचना के बाद पहुंची पुलिस
इधर शुक्रवार की सुबह मामला संवेदनशील होने की सूचना मिलने के बाद बालूमाथ पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि ग्रामीणों ने कोयला परिवहन को बाधित कर दिया था। थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। ग्रामीणों के साथ भी वार्ता की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now