बिहार के भ्रष्ट DSP गौतम का कारनामा, कई महिला मित्र के नाम खरीदे फ्लैट, बंगाल से नेपाल तक नेटवर्क

बिहार के भ्रष्ट DSP गौतम का कारनामा, कई महिला मित्र के नाम खरीदे फ्लैट, बंगाल से नेपाल तक नेटवर्क

किशनगंज:आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे डीएसपी गौतम का छिपा हुआ राज अब परत-दर-परत खुलने लगा है। डीएसपी को एक नहीं कई महिला मित्र हैं। जिनके नाम से जमीन, फ्लैट रहने की बात सामने आ रही है। इनमें बंगाल व नेपाल के महिला मित्र भी शामिल हैं। हालांकि आर्थिक अपराध इकाई पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध इकाई ने पूर्णिया के एक महिला मित्र शगुफ्ता को आय से अधिक संपत्ति के मामले में नामजद किया है। टीम ने पूर्णिया में इनके आवास पर भी छापेमारी की थी। जबकि बैंक खाते को भी खंगाला है।महिला मित्र की संपत्ति के आकलन उपरांत टीम को यह जानकारी मिली है कि इनके नाम पर बंगाल के सिलीगुड़ी में आठ कट्ठा का भूखंड और चाय बागान भी हैं। इसके अलावा सिलीगुड़ी में ही एक दूसरी महिला मित्र विनीता के नाम से हिलकार्ट रोड स्थित एक अपार्टमेंट में दो लग्जरी फ्लैट भी है।

See also  बिहार में चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ कई विभागों में हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

बिहार में SDPO निकले धनकुबेर, पत्नी और महिला मित्र के नाम पर 11 प्लॉट, महंगी गाड़ियों का शौक
सूत्रों की माने तो नेपाल में वीरता मोड़ के समीप एक महिला मित्र किरण से इनकी गहरी दोस्ती थी। बताया जाता है कि वह सुपाड़ी की तस्करी करती थी और डीएसपी के माध्यम से उसने भी अवैध तरीके से काफी पैसे अर्जित किया।उनकी ही कमाई के हिस्से के तौर पर डीएसपी के लिए नेपाल में भी किरण ने बेनामी संपत्ति खरीदी गई है। किशनगंज में भी एक महिला मित्र रहने की बात कही जा रही है। वह पुलिस की जवान बताई जा रही है।उसपर भी डीएसपी की मेहरबानी थी। ईओयू की टीम ने इसको लेकर किशनगंज के कुछ इलाकों में छानबीन भी की। अब इन सभी महिला मित्र से संपर्क कर बेनामी संपत्ति के बारे में पता लगाने में जुटी है।

सगाई से पहले बायफ्रेंड से शारीरिक संबंध बनाने पर बिगड़ी युवती की तबीयत,पटना के अस्पताल में भर्ती कर युवक हुआ फरार
पारो से पूछताछ में कुछ भी नहीं लगा हाथ
ईओयू की टीम ने डीएसपी की नौकरानी कहे जाने वाली पारो के किशनगंज स्थित भाड़े के आवास पर पहुंचकर घंटों पूछताछ की। जबकि बंगाल में नौकरानी के पैतृक गांव जाकर भी छानबीन की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका।सूत्र बताते हैं कि इंटरनेट मीडिया पर जिस बुलेट की तस्वीर नौकरानी ने शेयर की थी, वह जिस मकान में रहती है उस मकान के मालिक की बताई जा रही है, जबकि थार गाड़ी के आगे सिर्फ अपनी फोटो खिंचवाई थी।उस गाड़ी से पारो का कोई लेनादेना नहीं है। सूत्र बताते हैं कि ईओयू टीम के समक्ष बताया कि साहब का वह खाना बनाती थी इसके अलावा कुछ नहीं जानती है। उसके पास कुछ खास संपत्ति रहने का भी टीम को पता नहीं चल सका।
कई लोगों पर भी EOU टीम की नजर
डीएसपी गौतम मामले में ईओयू की नजर कई लोगों पर है। जिससे पूछताछ हो सकती है। कई लोगों की सूची भी टीम ने बनाई है। इसमें किशनगंज शहर के कुछ लोगों का नाम है। इस मामले में फिलहाल तीन टीम लगातार किशनगंज, पूर्णिया में कैंप कर मामले की गहराई से जांच कर रही है।सूत्र बताते हैं कि एक टीम बंगाल के सिलीगुड़ी व नेपाल जाकर भी जांच में जुटी हुई है। संभावना है कि डीएसपी गौतम के पास आय से कई गुणा अधिक संपत्ति है। जिसमें कई नामी व बेनामी है। ईओयू टीम फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहने से परहेज कर रही है।

See also  रांची के सोनाहातू में बारातियों से भरी बस पलटी, 18 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now