पटनाः गुरूवार को पटना के पारस अस्पताल में हुए गैंस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड के पांच शूटरों को पुलिस ने शनिवार को कोलकाता से गिरफ्तार किया। इस हत्याकांड में शामिल शूटरों में सबसे ज्यादा चर्चा तौसीफ बादशाह को लेकर हो रही है।
पटना के चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल सभी शूटर्स की हुई पहचान, सबसे आगे दिख रहा था तौसीफ बादशाह,मर्डर के पीछे शेरू गैंग का भी नाम
26 साल का तौसिफ बादशाह सुर्खियों में है और वो अपने आप को बादशाह कहलाना ही नहीं पसंद करता है वो खुद को किंग्स ऑफ पटना भी कहता है। वो सोशल मीडिया पर अपने वीडियो के लिए भी जाना जाता है। लिस ने उसे और उसके साथियों को चंदन मिश्रा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। चंदन मिश्रा पर 24 आपराधिक मामले थे और वो जेल में सजा काट रहा था। बवासीर का इलाज के लिए उसे पेरोल मिली थी। उसी के सिलसिले में पारस अस्पताल में भर्ती था, जहां उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस का मानना है कि ये हत्या पुरानी गैंगवार का नतीजा है।
पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा को गोली मारने के बाद जश्न मनाने पिस्टल लहराते निकले शूटर, तौसीफ बादशाह ने बना था मर्डर का प्लान
फुल-टाइम किलर और पार्ट-टाइम इन्फ्लुएंसर
तौसीफ बादशाह के इंस्टाग्राम पर कई वीडियो हैं, जिनमें वो पटना की सड़कों पर घूमता हुआ दिखता है। वह खुद को ‘किंग ऑफ पटना’ बताता है। यूट्यूब पर उसने 100 से ज्यादा वीडियो डाले हैं, जिनमें वो गैंगस्टर की तरह दिखता है। कई वीडियो में वो दोस्तों के साथ या शहर में गाड़ी चलाते हुए दिखता है। एक वीडियो में वो गाड़ी चलाते समय एक बच्चे को गोद में लिए हुए भी दिखाई देता है। उसके फेसबुक बायो में लिखा है, ‘जिस जंगल में तुम शेर बने घूमते हो, उस जंगल के बेखौफ शिकारी है हम।’
चंदन मिश्रा हत्याकांड के 5 शूटर्स कोलकाता से हुए अरेस्ट, पटना पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले दारोगा-सिपाही को किया सस्पेंड
पटना के पारस हॉस्पिटल में शूटआउट
पारस हॉस्पिटल के CCTV फुटेज में पांच लोग ICU में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। तौसीफ उनमें सबसे आगे है और उसके हाथ में बंदूक है। कुछ ही सेकंड में चंदन मिश्रा ICU के अंदर मरा हुआ पाया गया। फुटेज में तौसीफ हत्या के बाद आराम से बाहर निकलता हुआ दिख रहा है। पटना पुलिस ने कुछ ही घंटों में सभी पांच हमलावरों की पहचान कर ली। पटना और बक्सर जिलों से छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ‘शेरू गैंग’ से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे इसी गैंग का हाथ है। चंदन मिश्रा और शेरू कभी दोस्त थे, लेकिन भागलपुर जेल में उनकी दोस्ती टूट गई। चंदन ने बाद में गैंग छोड़ दिया, लेकिन वो शेरू गैंग के नाम पर काम करता रहा।
महिला थानाध्यक्ष घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने धर दबोचा
किंग ऑफ पटना या बेखौफ किलर!
दरअसल, पारस अस्पताल में हुए हत्याकांड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हत्यारा तौसीफ बादशाह और उसके साथी दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में तौसीफ का बेफिक्र अंदाज और डॉन जैसा स्टाइल देखकर लोग हैरान हैं। वो आराम से पिस्तौल निकालता है और कमरे की ओर बढ़ जाता है। सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरों में तौसीफ बादशाह सफेद जूते और सफेद शर्ट पहने हुए है। उसके चेहरे पर तनाव नहीं है। हल्की दाढ़ी है और आंखें कैमरे की तरफ देख रही हैं। वह फिल्मी डॉन की तरह चल रहा है। चलते-चलते वह दाहिने हाथ से कमर में पिस्तौल रखता है और फिर उसे निकालता है। इसके बाद वह कमरा नंबर 209 के दरवाजे को धक्का देता है। वीडियो में उसका अंदाज देखकर लोग कह रहे हैं कि उसे किसी बात का डर नहीं है। ऐसा लग रहा है कि वो किसी पार्टी में शामिल होने जा रहे है।




