बिहार में ताबड़तोड़ तबादला, 36 IAS अधिकारियों की हुई ट्रांसफर पोस्टिंग

बिहार में ताबड़तोड़ तबादला, 36 IAS अधिकारियों की हुई ट्रांसफर पोस्टिंग

पटनाः बिहार में नई सरकार के गठन के बाद ताबड़तोड़ तबादले हो रहे है। शुक्रवार को एक साथ 36 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक और 2001 बैच के आईएएस अधिकारी मयंक वरवड़े को योजना एवं विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग पटना में जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

NewsDeatilsc4dda8c8078a4127872553db7a12e835118

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार ने लिया बड़ा एक्शन, 4 जिलाध्यक्षों को पद से हटाया
बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक बिहार राज्य फल एवं सब्जी विकास निगम के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे लेकिन पथ निर्माण विभाग के विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। वही 2013 बैच के आईएएस धर्मेन्द्र कुमार जो सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत थे उन्हें सामाजिक सुरक्षा का निदेशक बनाया गया है।

2 2

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में टूट के संकेत, विधायक रामेश्वर महतो खोला मोर्चा
सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव 2013 बैच के आईएएस उपेन्द्र प्रसाद का तबादला करते हुए उन्हें श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। वही समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव नवीन कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पंचायती राज का निदेशक बनाया गया है।

3 14 15 16 17

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now