SDO से नेताजी ने मांगी रंगदारी, नीतीश कुमार की पार्टी से रहा है पुराना नाता

SDO से नेताजी ने मांगी रंगदारी, नीतीश कुमार की पार्टी से रहा है पुराना नाता

डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) से ही रंगदारी मांग ली गई। इस मामले में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का पूर्व नेता गिरफ्तार किया गया है। एसडीओ पूर्वी अमित कुमार को व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से मैसेज भेजकर रंगदारी मांगी गई। एसडीओ पूर्वी ने जब मैसेज का जवाब दिया तो उनकी छवि को धूमिल करने की धमकी दी गई। गिरफ्तार आरोपी का नाम संजीव कुमार राजन है। वह जेडीयू के किसान प्रकोष्ठ का पदाधिकारी रह चुका है। उस पर एसडीओ को मैसेज में धमकाकर रंगदारी मांगने का आरोप है।

बिहार में 4 साल के बच्चे के साथ हैवानियत, चॉकलेट के बहाने घर पर बुला प्राइवेट पार्ट काटा
एसडीओ को धमकी भरा यह मैसेज 15 अगस्त की देर शाम करीब 8 बजे के आसपास आया। इस संबंध में एसडीओ पूर्वी ने मुजफ्फरपुर के सदर थाने में रंगदारी मांगने, छवि धूमिल करने, धमकी देने, मानहानि समेत अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर कराई। एफआईआर के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया।

महंगी पड़ी सोशल मीडिया पर लड़की से दोस्ती, रांची में युवक से ठग लिए डेढ़ करोड़ रुपए
गिरफ्तार संजीव कुमार राजन पताही जगन्नाथ का रहने वाला है। इलाके में चर्चा है कि आरोपी जेडीयू का का नेता है। हालांकि, जेडीयू जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने कहा, “पूर्व में वह किसान प्रकोष्ठ के पदाधिकारी थे। वर्तमान में उनका पार्टी से कोई संबंध नहीं है।”

रांची के चुटिया थाना प्रभारी पर गिरी गाज, महिला के साथ अभद्रता मामले में हुई कार्रवाई
FIR में एसडीओ अमित कुमार ने बताया है कि वह पताही इलाके में थे। इसी दौरान एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। इसमें उनसे रंगदारी की मांग की गई। साथ ही छवि धूमिल करने की धमकी भी दी गई। इसके बाद उन्होंने सदर थाने में मोबाइल नंबर के धारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now