महंगी पड़ी सोशल मीडिया पर लड़की से दोस्ती, रांची में युवक से ठग लिए डेढ़ करोड़ रुपए

mobile-with-lady

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पुंदाग रोड में रहने वाले संदीप पाटिल को एक महिला से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करना काफी महंगा पड़ा। महिला ने युवक से 1.45 करोड़ रुपये ठग लिए। जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के लोहिया पथ भाटिया बस्ती के आवास संख्या आठ में रहने वाली सपना सोना नाम की महिला ने भयादोहन कर संदीप पाटिल और उनके परिवार के सदस्यों से पहले करीबी बढ़ाई।

इसके बाद उसने संदीप की दो महंगी एसयूवी को अपने कब्जे में कर लिया। मामले में पीड़ित की लिखित शिकायत पर अरगोड़ा थाना में सपना सोना के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि वर्ष 2022 में संदीप महिला के सम्पर्क में आया। बाद में यह महिला उसके करीब आ गई और बाद में परिवार के सदस्यों के बीच चहेती बन गई।

बिहार में 4 साल के बच्चे के साथ हैवानियत, चॉकलेट के बहाने घर पर बुला प्राइवेट पार्ट काटा

See also  रांची में सनकी युवक ने दिनदहाड़े मारी गोली, वीडियो वायरल होते ही मचा हडकंप, गिरफ्तार

इसी बीच उसने संदीप को अपने कब्जे में कर लिया और फिर भयादोहन शुरू कर दिया। पहले बीमार मां का इलाज कराने एवं भाई की पढ़ाई का झांसा देकर रुपये ऐंठना शुरू किया। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाने की झूठी जानकारी परिजन व परिवारवालों को देने की धमकी देकर आरोपी महिला ने विभिन्न जगह पर घूमने-फिरने, महंगी घड़ियां व हीरा समेत सोना के जेवर की खरीदारी में संदीप के खाता से 75 लाख रुपये खर्च करा दिए।

इसी क्रम में उसने उनकी दो महंगी एसयूवी को अपने कब्जे में कर लिया। बताया गया कि पीड़ित ने जब महिला की गतिविधियों की जानकारी हासिल की तो पता चला कि वह पूर्व से किसी जगजीत सिंह से संबंध में है और उसे भी शादी करने का वादा किया है। आरोप है कि महिला ने संदीप से पिछले तीन साल के अंदर महंगी गाड़ियों को अपने कब्जे में करने के अलावा 1.45 करोड़ रुपये नगद ऐंठ लिए है। इधर केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से छानबीन शुरू कर दी है।

See also  दुर्गा पूजाः रांची में 1500 फोर्स की तैनाती, सादे लिबास में रहेगी पुलिस; संदिग्ध के दिखते ही हिरासत में लेगी

3 बाइक पर 6 लड़के-लड़कियां, 4 लेन पर जवानी की रेस में 2 हार गए जिंदगी की जंग; पटना की घटना

ऑनलाइन ऐसे रखें खुद को सुरक्षित

  1. सोशल मीडिया पर अनजान लोगों को दोस्त न बनाएं। दोस्त बनाने से पहले अच्छी तरह छानबीन कर लें।
  2. दोस्त बनने के बाद चैट के दौरान हमेशा मर्यादित रहें। कहीं कुछ शंका हो तो तुरंत ब्लॉक कर दें।
  3. महिलाओं से खासकर दोस्ती में सावधान रहें, कोई ऐसा काम न करें, जो आपके लिए फंसने का जरिया बने।

मैं तेजस्वी यादव… राहुल गांधी संग वोटर अधिकार यात्रा से पहले राजद नेता ने भरी हुंकार, Video देखें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now