डेस्कः बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ के बार फिर चर्चा में है और इस बार चर्चा उनके लॉलीपॉप सॉग को लेकर हो रही है। नेहा कक्कड़ ने अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ लॉलीपॉप…कैंडी शॉप गाना बनाया और उस पर परफार्म किया। इस गाने में हुए डांस के मूव्स देखकर सोशल मीडिया पर फैंस भड़क गए। नेहा कक्कड़ के इस विवादित डांस ने एक सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है।

नीतीश कुमार को पाकिस्तान के डॉन ने दी धमकी, हिसाब उठाने को लेकर मांगे माफी नहीं तो अंजाम तय
गाने के रिलीज के साथ ही शुरू हुआ विवाद इस गाने में दिखाए गए एक डांस स्टेप को लेकर यूजर्स भड़क गए हैं और इसे अश्लील बताते हुए जमकर आलोचना की जा रही है। ये गाना महज एक दिन पहले ही यूट्यूब पर रिलीज हुआ है लेकिन इतने कम समय में ही ये ट्रोलिंग के सेंटर में आ गया है।
Shame On You Neha Kakkar
क्या इससे घटिया और डांस कर सकते हो
pic.twitter.com/PQZvEdMPCg
— Sagar Kumar “Sudarshan News” (@KumaarSaagar) December 17, 2025
धुरंधर की सक्सेस के बाद अक्षय खन्ना ने अपने घर में करवाया वासु शांति हवन
नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ हुए ट्रोलिंग का शिकार वायरल हो रहे इस गाने को नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने मिलकर गाया है। इसका म्यूजिक, लिरिक्स और प्रोडक्शन भी टोनी कक्कड़ ने ही संभाला है। म्यूजिक वीडियो में नेहा के भाई टोनी भी नजर आ रहे हैं। हालांकि दर्शकों की नजर खास तौर पर नेहा कक्कड़ के डांस मूव्स पर टिक गई है।
माता के जागरण से सफ़र शुरू हुआ और यहाँ अब अंत है जागरण में ही अच्छे थे दोनों भाई बहन! pic.twitter.com/gNjOQ1uC8L
— Sandeep Singh (@ActivistSandeep) December 17, 2025
मां और पिता दोनों सांसद, अब बेटा खेलेगा IPL, केकेआर ने 30 लाख में खरीदा
इस गाने में नेहा कक्कड़ का एक खास डांस स्टेप सोशल मीडिया यूजर्स को नागवार गुजरा है। कई लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया है तो कुछ ने इसे जरूरत से ज्यादा बोल्ड कहा है। देखते ही देखते नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़, दोनों भाई-बहन लोगों के निशाने पर आ गए हैं।
When you start getting irrelevant, you resort to forced hooks, cringe lyrics, & shock-value performances.
The styling & vibe feel like a poor attempt at K-pop aesthetics — cute & bold on paper, but executed embarrassingly & vulgar#NehaKakkarpic.twitter.com/9QqZsHUErv
— Movie_Reviews (@MovieReview_Hub) December 16, 2025
कैमरन ग्रीन 25.20 करोड़ के साथ बने IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी, वेंकटेश अय्यर पर भी पैसों की बारिश
कुछ यूजर्स का कहना है कि नेहा कक्कड़ इस गाने में कोरियन स्टाइल की नकल करने की कोशिश कर रही हैं जो उन्हें बिल्कुल भी सूट नहीं कर रहा। वहीं कई लोग उनके लुक और एक्सप्रेशन को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।
नेहा कक्कड़ की ऐसी भी क्या मजबूरी थी जो गाने में इतना अश्लील डांस स्टेप करना पड़ा
आज ये अश्लीलता की चरम सीमा को पार कर चुकी हैं।
ये इनका बस एक डांस स्टेप ही नहीं बल्कि हमारे संस्कृति का उपहास है
और ये यही लोग हैं जो भोजपुरी को अश्लील बताते हैं।#NehaKakkar pic.twitter.com/95B2sMZpmT
— Arpita (@AnirudhGur65570) December 17, 2025
प्रदीप यादव से कांग्रेस और JMM के आलाकमान नाराज, जल्द झारखंड में हो सकता है बड़ा बदलाव
सोशल मीडिया पर यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं -सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स ने इस गाने को लेकर जमकर भड़ास निकाली है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये नेहा कक्कड़ क्या करना चाहती हैं? भारतीय संस्कृति को किस दिशा में लेकर जा रही है? अब देश के युवा इससे क्या सीखेंगे? -एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- उनके गाने और वीडियो दिन-ब-दिन घटिया, बेशर्म और अजीब होते जा रहे हैं। वहीं एक और यूजर ने और भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- #NehaKakkar ये क्या बकवास कर रही है?
What happens #Bollywood Ambitious women’s turning at 40
embarrassingly & vulgar#NehaKakkar #BollywoodMusic #PopCulture #MusicCritique #CringeContent #IndustryTalk pic.twitter.com/awy39wsaze
— Indian Observer (@ag_Journalist) December 17, 2025
नकली कोरियन बनने की कोशिश क्यों? इस गाने में न इंडियन फील है और न ही कोरियन। ट्रोलिंग पर नहीं आया कोई रिएक्शन फिलहाल नेहा कक्कड़ या टोनी कक्कड़ की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब नेहा कक्कड़ अपने गानों या लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हों।

इससे पहले भी उनके कई गाने रिलीज के साथ ही विवादों में घिर चुके हैं। क्या विवाद बढ़ाएगा गाने की पॉपुलैरिटी? अब सवाल ये है कि ये विवाद गाने की पॉपुलैरिटी को नुकसान पहुंचाएगा या फिर हमेशा की तरह ट्रोलिंग ही इसके व्यूज बढ़ाने का काम करेगी। सोशल मीडिया पर जारी बहस ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि नेहा कक्कड़ का नाम चर्चा में लाने के लिए काफी है, चाहे वजह तारीफ हो या विवाद।




