झारखंड के रांची में चार लड़कों की लाश मिलने से सनसनी, जली थी दो की गंजी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 11, 2024

पलामू लापता नाबालिग लड़की का शव कुएं में मिला, ऑनर किलिंग की आशंका, कथित प्रेमी से पुलिस की पूछताछ

झारखंड की राजधानी रांची में एक साथ चार युवकों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। संदिग्ध परिस्थियों में मिली लाश के बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। दरअसल, रांची के मेसरा ओपी क्षेत्र में रुक्का डैम के पास चार युवकों का शव मिला।

इनकी पहचान नेवरी के शोएब, चुट्टूआ के शाहिद नुरूल्लाह, मो आसिफ और मो मकसूद के रूप में हुई है। शव की हालत देख युवकों के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस को आशंका है कि चारों की मौत ठनका की चपेट में आने से हुई। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने के बाद हत्या और वज्रपात से मौत दोनों बिंदुओं पर छानबीन में जुट गई है।

झारखंड में फिर से सिपाही भर्ती दौड़ शुरू होते ही आठ अभ्यर्थी बेहोश, एक की किडनी हुई खराब

परिजनों और ग्रामीणों ने मेसरा ओपी पहुंचकर देर रात हंगामा किया। पुलिस ने इन्हें मामले की गंभीरता से जांच का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस के अनुसार चारों युवक दो बाइक पर सवार होकर सुबह दस बजे घर से मछली मारने रुक्का डैम की ओर निकले थे। चारों रोज शाम को पांच बजे तक मछली मारकर लौट आते थे। मंगलवार को जब शाम छह बजे तक चारों घर नहीं लौटे तो परिजन ढूंढ़ने लगे। मोबाइल पर कॉल करने पर जब चारों ने फोन नहीं उठाया तो परिजनों को अनहोनी की आशंका होने लगी।

See also  रांची-जमशेदपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, सड़क की सफाई कर रहें मजदूरों को कंटेनर ने रौंदा, 2 की मौत, 3 घायल

रात नौ बजे ग्रामीणों के साथ मिलकर खोजना शुरू किया। रात साढ़े दस बजे बीआईटी से डैम जाने वाले रास्ते में दोनों बाइक मिली पर युवक नहीं थे। डैम के करीब जाने पर देखा कि चारों मृत पड़े हुए हैं। एक की गर्दन मछली के जाल में फंसी थी, जबकि दो की की गंजी जली थी। इसके बाद हंगामा होने लगा तबतक किसी ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद बीआईटी मेसरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार, चुट्टूया गांव का शाहिद नुरुल्लाह बीए करने के बाद मेदांता अस्पताल में नर्सिंग का कोर्स कर रहा था। वहीं इसी गांव का मो आसिफ एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। इस घटना के बाद नेवरी और चुट्टूआ गांव में गम और गुस्सा का माहौल है।

अक्षरा सिंह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी करने का दिया आदेश

See also  हजारीबाग ओपन जेल से फरार तीन बांग्लादेशी घुसपैठिये पकड़े गए, पश्चिम बंगाल बॉडर से पुलिस ने किया अरेस्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now