JSSC: जारी हो गया नौकरी का कैलेंडर, जानिए कब है कौन सा EXAM ?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 26, 2024

सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा का संशोधित परिणाम JSSC ने किया जारी, घट गए 484 अभ्यर्थी

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने वर्ष 2024 के लिए अपनी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। यह कैलेंडर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

प्रकाशित कैलेंडर के अनुसार, विभिन्न विभागों में होने वाली परीक्षाओं की तिथियां इस तरह हैं:

1. नगर निकाय सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023: यह परीक्षा अगस्त 2024 के दूसरे सप्ताह में आयोजित होगी।

2. विभिन्न उद्योगों में प्रशिक्षण अधिकारियों की परीक्षा-2023: यह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) अगस्त 2024 के दूसरे सप्ताह में होगा।

3. प्राथमिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (इंटरमीडिएट स्तर): यह परीक्षा सितंबर 2024 के पहले सप्ताह में होगी।

4. महिला पर्यवेक्षक परीक्षा-2023: यह परीक्षा जुलाई 2024 के अंतिम सप्ताह में और परिणाम सितंबर 2024 के तीसरे सप्ताह में घोषित किए जाएंगे।

5. सामान्य स्नातक पात्रता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023: यह परीक्षा अगस्त 2024 के तीसरे सप्ताह में आयोजित होगी।

6. पारामेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023- यह परीक्षा सितंबर 2024 के पहले सप्ताह में और परिणाम अक्टूबर 2024 के अंतिम सप्ताह में घोषित होंगे।

See also  JSSC ने जारी किया परीक्षा का कैलेंडर , जानिए कब-कब है नौकरी पाने की तारीख

7. स्नातक (तकनीकी/विशेष) पात्रता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023: यह परीक्षा सितंबर 2024 के अंतिम सप्ताह में और परिणाम नवम्बर 2024 के तीसरे सप्ताह में घोषित किए जाएंगे।

8. उत्पाद सिपाही परीक्षा-2023परीक्षा तिथियों की घोषणा संबंधित विभाग द्वारा परिणाम प्राप्ति के बाद की जाएगी।

9. झारखंड आरक्षी परीक्षा-2023: इस परीक्षा की तिथि भी अलग से घोषित की जाएगी।

IMG 7487

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश प्राप्त कर सकते हैं। 

JPSC News: डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्ति देने का आदेश, डिग्री को लेकर जेपीएससी ने आवेदन किया था निरस्त

CBI की टीम NEET पेपर लीक मामले में पहुंची हजारीबाग, ओएसिस स्कूल में हो रही है जांच, प्रिंसिपल से पूछताछ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now