बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर हलचल बढ़ गई है। इस बीच एनडीए विधायक दल के नेता का चयन बुधवार यानी आज होगा। विधानसभा के विस्तारित भवन के सेंट्रल हाॅल में अपराह्न तीन बजे एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें सीएम नीतीश कुमार नेता चुने जाएंगे।
इसके अगले दिन गुरुवार को नीतीश कुमार गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उपमुख्यमंत्री और मंत्री पद की शपथ भी कई नेता लेंगे। शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोग भी शामिल होंगे।
पहले सेक्स की डिमांड, फिर सामने ही करने लगा हस्तमैथुन; महिला ट्रैवलर के साथ अश्लील हरकत
बुधवार को एनडीए विधायक दल की बैठक के पहले मुख्यमंत्री आवास में 11 बजे से जदयू विधायकों की बैठक होगी। इसमें जदयू विधायक दल का नेता चुना जाएगा। वहीं, दूसरी ओर भाजपा विधायक दल की बैठक पार्टी प्रदेश कार्यालय में दस बजे से बुलायी गई है। गृहमंत्री अमित शाह आज शाम पटना पहुंच जाएंगे। वहीं बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान मंगलवार को ही पटना पहुंच गये।
मुख्यमंत्री ने समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री ने मंगलवार की शाम को गांधी मैदान पहुंकर नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंच पर अतिथियों के बैठने की व्यवस्था एवं अन्य उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। साथ ही समारोह में अति विशिष्ट व्यक्तियों, नवनिर्वाचित विधायकों, वरिष्ठ नेताओं एवं बड़ी संख्या में पहुंचने वाले आगंतुकों के बैठने की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था आदि की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री को पदाधिकारियों ने दी।
उन्होंने इस मौके पर कई जरूरी निर्देश भी दिए। मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, नितिन नवीन, संजय सरावगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार आदि मौजूद थे।
आज भंग होगी 17वीं बिहार विधानसभा
बुधवार को 17वीं विधानसभा भंग हो जाएगी। इसके विघटन का प्रस्ताव पर सोमवार को राज्य कैबिनेट ने स्वीकृति दी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विधानसभा विघटन की अनुशंसा का पत्र राजभवन जाकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां को सौंपी थी।
भाजपा विधायक दल के नेता का भी चयन होगा
बुधवार सुबह दस बजे से होने वाली बैठक में भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता का चयन होगा। पार्टी प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में होने वाली इस बैठक में सभी 89 नवनिर्वाचित विधायकों को शामिल होने को कहा गया है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
वहीं, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। केशव प्रसाद मौर्य और साध्वी निरंजन ज्योति मंगलवार रात पटना पहुंच भी गए।
धनबाद में सरेआम युवक को मार दी गोली, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम




