JMM विधायक अनंत प्रताप देव सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, एयरबैग खुलने से बची जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 28, 2026

गढ़वाः भवनाथपुर से जेएमएम विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। इस हादसे में उनकी स्कॉट गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना उस समय हुई जब वे अपने आवास से डंडई एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। रमना–श्री बंशीधर मुख्य मार्ग पर सीरियाटोंगर मोड़ के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार कमांडर (UP40D1875) गाड़ी अनियंत्रित हो गई।

HEfSw

रामनवमी में DJ की तेज आवाज से महिला की बिगड़ी तबीयत, होटल के शीशे टूटे, दो डीजे जब्त

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कमांडर वाहन ने पहले विधायक के स्कॉर्ट वाहन को जोरदार टक्कर मारी और उसके बाद सीधे विधायक की गाड़ी से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुल गया। गनीमत रही की एयरबैग समय पर खुलने के कारण विधायक अनंत प्रताप देव को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।

See also  जमशेदपुर में लापता हुए विमान के दो चालकों का शव चांडिल डैम से बरामद, भारतीय नौसेना ने दो दिन बाद खोज निकाला डेड बॉडी

MS Dhoni को लगी चोट,CSK को लगा बड़ा झटका,कई दिनों तक IPL 2026 से बाहर
घटना के बाद कमांडर जीप का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। उधर विधायक की गाड़ी का एसिडेंट होने की खबर श्री बंशीधर नगर में आग की तरह फैल गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में उनके समर्थक घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा विधायक का हौसला बढ़ाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now