पहले सेक्स की डिमांड, फिर सामने ही करने लगा हस्तमैथुन; महिला ट्रैवलर के साथ अश्लील हरकत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 19, 2025

srilanka-Picsart

डेस्कः श्रीलंका में सड़क यात्रा कर रही न्यूजीलैंड की एक अकेली महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस घटना का विवरण अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके बाद उनका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला पिछले कई दिनों से एक टुक-टुक (ऑटो रिक्शा) के जरिए श्रीलंका की यात्रा कर रही हैं। चौथे दिन उसकी यात्रा का माहौल उस समय बिगड़ गया, जब एक स्कूटर सवार युवक उसका पीछा करने लगा। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक न केवल उसका पीछा कर रहा था, बल्कि उसने महिला से सेक्स की मांग की और फिर हस्तमैथुन करने लगा।

महिला ने बताया कि उसका दिन बीच पर सन-राइज के साथ खुशी से शुरू हुआ था, लेकिन जल्द ही यह घटना उनका आत्मविश्वास हिला गई। उन्होंने कहा कि एक आदमी स्कूटर पर मेरे आगे-आगे चल रहा था। वह बार-बार धीमा हो जाता था, जिससे मुझे उसे ओवरटेक करना पड़ता था। फिर वह तेज चलाकर मुझे दोबारा काट देता था।

See also  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक AI तस्वीर पोस्ट करने वाला बिहार से गिरफ्तार, दिल्ली ले गई पुलिस

ट्रेन के थर्ड एसी कोच में डॉग ने की यात्रा, कंबल और चादर भी दिया; वीडियो वायरल होने पर रेलवे ने बिठाई जांच

शुरुआत में महिला ने उसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब उसका व्यवहार असामान्य लगा तो उन्होंने दूरी बनाने की कोशिश की। महिला ने बताया कि उन्हें लगा कि वह युवक रास्ते से हट गया है, लेकिन वह कुछ देर बाद फिर सामने आ गया। उसने बताया, ‘मैंने एक जगह रुककर पानी पीने और आराम करने की कोशिश की, तभी वह फिर आ गया।

थोड़ी देर उसने बातचीत की, लेकिन जल्दी ही उसका व्यवहार असहज हो गया। वह पूछने लगा कि मैं कहां ठहर रही हूं- तभी मुझे समझ आ गया कि वह क्या चाहता है।’ इसके बाद युवक कैमरे में कैद हो गया जब उसने महिला से सेक्स की मांग की और फिर स्वयं को छिपाए बिना अश्लील हरकत करने लगा। महिला घबराकर तुरंत वहां से निकल गईं।

See also  झारखंड नगर निकाय चुनाव में राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की वोटिंग, कई बूथों पर आई गड़बड़ी की शिकायत

धनबाद में सरेआम युवक को मार दी गोली, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

उन्होंने कहा- मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि उसने ऐसा सवाल पूछा और मेरे मना करने के बाद भी उसने इतनी घटिया हरकत की। यह सोचकर ही गुस्सा आता है कि उसकी वजह से मैं पूरे सफर में असुरक्षित महसूस कर रही हूं। महिला ने बताया कि इस घटना ने उनकी यात्रा की खुशी को झटका दिया, लेकिन वह इसे अपनी यात्रा खराब नहीं करने देंगी।

उन्होंने कहा कि सोलो महिला ट्रैवलर होने की कीमत ऐसी घटनाओं के रूप में चुकानी पड़ती है। ऐसा नहीं होना चाहिए, लेकिन यही कड़वा सच है। हालांकि, महिला ने स्पष्ट किया कि यह घटना केवल एक व्यक्ति की हरकत है, पूरे देश की छवि का प्रतीक नहीं।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- मैंने यह वीडियो साझा करने पर काफी सोचा, लेकिन यह सोलो महिला यात्रा की सच्चाई है। मैं यह साफ कहना चाहती हूं कि यह श्रीलंका को परिभाषित नहीं करता। यहां के स्थानीय लोग बेहद मददगार और दयालु हैं। यह सिर्फ एक आदमी की हरकत है, पूरा देश ऐसा नहीं है।

See also  उत्कल एक्सप्रेस की चपेट मे आने से चार की मौत,कई घायल, रेल लाइन क्रास करते समय हादसा

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया ओपन चैलेंज, जो बेटी की किडनी को गंदा बताते हैं…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now