नक्सलियों ने तीन राज्यों के मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी, कहा-‘हम सब एक साथ हथियार डाल देंगे’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 24, 2025

नक्सलियों ने तीन राज्यों के मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी, कहा-'हम सब एक साथ हथियार डाल देंगे'

डेस्कः देश भर में नक्सलियों के खिलाफ जारी निर्णायक अभियान के बीच एक बड़ी अपडेट सामने आई है। नक्सलियों की MMC स्पेशल जोनल कमेटी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं को एक लेटर लिखा है। जिसमें उन्होंने सामूहिक सरेंडर करने की इच्छा जताई है।
नक्सलियों ने अपने दो वरिष्ठ साथियों महाराष्ट्र में सरेंडर करने वाले भूपति और छत्तीसगढ़ में सरेंडर करने वाले सतीश के नक्शेकदम पर चलते हुए सरेंडर करने की इच्छा जताई है।

SIR के लिए कोई अधिकारी आए तो उसे घर में बंधक बनाकर रखें, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बिगड़े बोल
MMC जोन के सभी नक्सली एक साथ सरेंडर करेंगे। हालांकि, इस लेटर में, MMC जोन के नक्सलियों ने एक-दूसरे से बातचीत करने के लिए 15 फरवरी 2026 की डेडलाइन मांगी है। उन्होंने अनुरोध किया है कि इस डेडलाइन तक सुरक्षा बलों को कोई ऑपरेशन नहीं करना चाहिए। माओवादियों ने मुख्यमंत्रियों से कुछ दिनों के लिए न्यूज नेटवर्क बंद करने का भी अनुरोध किया है।

See also  '5 मिनट में आ रही हूं' के जवाब में कैब ड्राइवर ने महिला को भेजे अश्लील मैसेज

naxal 0

होटल में खाना खाया और पैसे मांगने पर अंधाधुंध फायरिंग, पटना के बख्तियारपुर में बवाल
PLGA सप्ताह नहीं मनाने का भरोसा
पत्र में नक्सलियों ने यह भी भरोसा दिलाया है कि वे जल्द ही आने वाला अपना सालाना PLGA हफ्ता (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी वीक) इस साल नहीं मनाएंगे। उन्होंने सुरक्षा बलों से अनुरोध किया है कि इस अवधि के दौरान नक्सलियों के खिलाफ सालाना ऑपरेशन भी न चलाएं। नक्सलियों ने पत्र में कहा है कि वे जल्द ही एक और पत्र भेजकर मास सरेंडर की तारीख की घोषणा करेंगे।

शहीद विंग कमांडर नमांश स्याल को सलामी देते ही टूट गईं पत्नी अफशां, भावुक कर देने वाला वीडियो
केंद्र सरकार की डेडलाइन के भीतर
भले ही 15 फरवरी, 2026 की डेडलाइन लंबी लगती हो, लेकिन यह केंद्र सरकार की ओर से नक्सली-मुक्त भारत के लिए निर्धारित 31 मार्च, 2026 की अंतिम समय सीमा के भीतर है। अगर तीनों राज्यों की सरकारें MMC जोन के नक्सलियों को यह समय देती हैं और यह सामूहिक सरेंडर सफल होता है, तो यह देश में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान की एक ऐतिहासिक सफलता होगी।

See also  पहली बार में किसी भोजपुरी स्टार को नहीं मिली जीत, बाद में चमके सितारे, खेसारी और रितेश भी अटके
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now