SIR के लिए कोई अधिकारी आए तो उसे घर में बंधक बनाकर रखें, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बिगड़े बोल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 24, 2025

SIR के लिए कोई अधिकारी आए तो उसे घर में बंधक बनाकर रखें, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बिगड़े बोल

जामताड़ाः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एसआईआर को लेकर बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। इरफान अंसारी ने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वो किसी कीमत पर एसआईआर झारखंड में लागू नहीं होने देंगे। यह राज्य की आदिवासी-मूलवासी जनता के खिलाफ है। उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में एसआईआर के बहाने 65 लाख वोटरों के नाम काट दिये गये। इसलिए वहां 80 विधानसभा की सीटें प्रभावित हुई। इसके बाद यह काम अब बंगाल में किया जायेगा, फिर झारखंड की बारी आयेगी।

IND vs SA: रांची के मैदान में फिर दिखेगी रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी, बुमराह की खलेगी कमी
मंत्री इरफान अंसारी ने आगे कहा कि एसआईआर के बहाने भाजपा के लोग पहले आपका नाम वोटर लिस्ट से काटेंगे, फिर आधार कार्ड व राशन कार्ड से। कुल मिलाकर आपकी नागरिकता खत्म करने की साजिश चल रही है। अगर बीएलओ या को अधिकारी आपके घर तक एसआईआर करने आयें, तो उनको बंधक बनाकर रखें। हम आकर उसे छुड़ायेंगे। ये बातें मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड की बोरवा पंचायत में लोगों को संबोधित करते हुए कहा।

See also  झारखंड बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से जारी की प्रवक्ता और मीडिया टीम की सूची, प्रतुल शाहदेव बनाए गए मुख्य प्रवक्ता

कैमरून में फंसे हजारीबाग-गिरिडीह के 5 मजदूर, सरकार से लगाई मदद की गुहार
इरफान अंसारी ने लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि अगर किसी का भी नाम वोटर लिस्ट से हटाया जाता है तो सीधे मुझसे संपर्क करें। पूरी मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार आदिवासी-मूलवासियों का नाम वोटर लिस्ट से हटाने का प्रयास कर रही है। 2003 का कागज मांगा जा रहा है। गरीब आदमी कागज कहां से लाएगा। कागज नहीं दिखाने पर घुसपैठिया करार देकर लिस्ट से नाम काट दिया जाएगा। आप लोग सचेत रहिए, ऐसा नहीं होने देंगे। मंत्री के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है और उन्होंने कहा है कि मंत्री संवैधानिक पद पर बैठकर लोगों को भड़का रहे है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि अगर कभी गलतफहमी में आम लोग किसी अधिकारी पर हमला कर देते है या बंधक बना लेते है तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। इरफान अंसारी का बयान गैरजिम्मेदाराना है। मंत्री जब बयान दे रहे थे उस समय जिले के उपायुक्त समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे, ताज्जूब है कि उनकी मौजूदगी में ऐसे भड़काउ बयान दिये गए है। बीएलओ भाजपा के नहीं बल्कि सरकार के कर्मी है। यह सारा काम उपायुक्त के दिशा निर्देश पर ही करते हैं। इसका भी ख्याल रखा जाना चाहिए।

See also  जमशेदपुर में 40 हजार लेते SBI एजेंट CBI के हत्थे चढ़ा,रिश्वत नहीं दी तो फ्रीज कराया था अकाउंट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now