राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा का LOGO रांची लांच, 2 से 5 फरवरी के बीच झारखंड पहुंचेगी यात्रा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 7, 2024

रांची : 14 फरवरी से शुरू होने वाले राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर झारखंड कांग्रेस की ओर से रविवार को प्रेस कांफ्रेंस किया गया। इस प्रेस कांफ्रेंस में यात्रा का LOGO लांच किया गया। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम, ने मीडिया को संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के संगठन प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो, मीडिया प्र्रभारी राकेश सिन्हा, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी और प्रवक्ता रियाज अंसारी मौजूद थे।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री आलमगीर आलम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा देश के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दे को लेकर निकाली जा रही है। उन्होने कहा कि ये यात्रा 2 से 5 फरवरी तक झारखंड पहुंचने की संभावना है। राज्य में हर चार से पांच किलोमीटर पर मंत्री और विधायकों को यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य से यह यात्रा दो बार होकर गुजरेगी।
राहुल गांधी की यात्रा मणिपुर से शुरू करने के बहाने राजेश ठाकुर ने  प्रधामंत्री मोदी पर तंज कसा और कहा कि प्रधामंत्री हर जगह जा सकते है मणिपुर नहीं जा सकते जो पिछले कई महीनों से जल रहा है। राहुल गांधी ने अपनी यात्रा इसलिए मणिपुर से शुरू कि है कि वो देश के मर्म और मणिपुर के लोगों के दर्द को समझते है। पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कई महीनों से मणिपुर में दुर्भाग्‍यपूर्ण घटना घटी और घटती रही, पर रात-दिन मोदी जी कभी समुद्र में, वहां पर जाकर स्‍विमिंग करने का दिखाते हैं, कभी फोटो सेशन, कभी कंस्‍ट्रक्‍शन हो रहा है मंदिरों का, वहां पर जाकर फोटो निकाल लेते हैं, कभी केरल में निकाल लेते हैं, कभी बंबई में निकाल लेते हैं, हर जगह जाकर नए-नए  वस्‍त्र पहनकर, हर जगह से फोटो, रोज आप तो देखते रहे होंगे। लेकिन ये महापुरुष मणिपुर क्‍यों नहीं गए, जहां लोग मर रहे हैं, जहां महिलाओं का रेप किया जा रहा है, जहां लोग ठंड में मर रहे हैं, वहां उनके हाल-चाल पूछने के लिए वो जा नहीं रहे हैं। क्‍यों, क्‍या वो देश का हिस्‍सा नहीं हैं? आप लक्षद्वीप में जाकर पानी में ठहरते हो, क्‍या आप मणिपुर जाकर लोगों को समझा नहीं सकते? आज पूरी सत्ता आपके पास है, आप तो यही कहते हो, इस भारत देश में मैं अकेला ही ऐसा हूं, मुझको कोई  विपक्ष रोक नहीं सकता। ये उनकी कही बात है, मेरी तो नहीं है। पार्लियामेंट में उन्‍होंने कहा, एक मोदी सारे विपक्ष पर कितना भारी है, उन्‍होंने ही कहा था, मैंने नहीं कहा।
तो जब एक मोदी ही बस है, तो जाओ भाई, मणिपुर में जाकर देखो कि क्‍या हाल है, क्‍यों ऐसा हो रहा है, देश का हिस्‍सा है वो। इसीलिए जन जागृति करने के लिए ही हम ये यात्रा निकाल रहे हैं, ये यात्रा, जो आपको भी मालूम है कि पहले जो हमारी भारत जोड़ो यात्रा थी, वो सारे लोग उसमें आए थे, कन्‍याकुमारी से कश्‍मीर तक हुआ और अब इम्‍फाल से लेकर मुम्बई तक होने जा रहा है।

See also  गोड्डा, चतरा के बाद अब धनबाद में कांग्रेस उम्मीदवार का विरोध, अनुपमा सिंह की जगह स्थानीय उम्मीदवार देने की मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now