नवरात्र में शक्तिपीठ जेशोरेश्वरी मंदिर से मां काली का मुकुट चोरी, PM मोदी ने किया था भेंट

jeshoreshwari-temple

डेस्कः बांग्लादेश के सतखीरा स्थित जेशोरेश्वरी मंदिर से मां काली का मुकुट नवरात्र में चोरी हो गया है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार 51 शक्तिपीठों में से एक माने जाने वाले जेशोरेश्वरी मंदिर में मां काली को ये मुकुट भारत के प्रधानमंत्री ने 2021 में अपने बांग्लादेश दौरे के दौरान भेंट किया था।

bangladesh large 1240 19

कल्पना सोरेन की घड़ी और चश्में को लेकर छिड़ी सोशल मीडिया पर बहस, देखिये कैसे कैसे मिल रहे है रिएक्शन
सोने की परत चढ़ा हुआ माता के मुकुट चोरी होने की घटना ने श्रद्धालुओं की आस्था को बहुत चोट पहुंचाई है। चोरी की इस घटना की जांच कर रही बांग्लादेश की पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में जुटी हुई है। 27 मार्च 2021 को जब पीएम मोदी ने बांग्लादेश का दौरा किया था तब प्रतीकात्मक संकेत के रूप में मुकुट को रखा गया था।

GZjSeZGbgAAOK4t

जीतन राम मांझी की पार्टी झारखंड में 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, चिराग ने नहीं खोले अबतक पत्ते
ढाका में भारतीय उच्चायुक्त ने मां काली के मुकुट चोरी होने की घटना पर चिंता जाहिर की। उच्चायोग से जुड़े लोगों ने बताया कि बांग्लादेश के मंदिर से धार्मिक वस्तु के चोरी होने की घटना पर भारत ने चिंता जाहिर की और बांग्लादेश की जांच एजेंसियों से मामले की जांच कर आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

GZjSeZGbwAAemVR

कबूतर की मदद से बेंगलुरु में शख्स 50 से अधिक फ्लैट में कर डाली डकैती, पुलिस भी हैरान
ये घटना गुरुवार की है जब दोपहर 2 बजे ढाई बजे के बीच मंदिर के पुजारी दिलीप मुखर्जी दिन भर की पूजा के बाद वहां से चले गए थे। दूसरे दिन जब मंदिर की सफाई करने के लिए आए कर्मचारियों को देखा तो पाया कि देवी के सिर से उनका मुकुट गायब था। तुरंत ही इसकी जानकारी मंदिर के पुजारी को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे मंदिर के पुजारी ने जब हालात को देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now