रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, पैसा निकालने पर मां ने डांटा था

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 5, 2026

रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, पैसा निकालने पर मां ने डांटा था

रांचीः धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार बाजार निवासी विकास शर्मा और डॉली देवी के जुड़वां बेटे अर्जुन शर्मा और करण शर्मा एक जून की दोपहर लगभग 2.00 बजे से लापता हैं। दोनों की उम्र 12 साल बतायी हजा रही है। लापता होने से पहले मां ने दोनों को पैसे निकालने पर डांट लगायी थी। माता-पिता ने अपने स्तर पर बच्चे की काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों बच्चों का कुछ पता नहीं चला। थक-हार कर मां ने गुरुवार को धुर्वा थाना में दोनों बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने मामले में अपहरण का केस दर्ज करते हुए बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। इधर, मां का कहना है कि बच्चों को बुधवार को किसी ने हटिया रेलवे स्टेशन के पास देखा है।
पैसे निकालने पर लगी थी डांट
विकास शर्मा चारपाहिया वाहन चलाते हैं। उनका परिवार शालीमार बाजार स्थित सामुदायिक शौचालय के पास रहता है, दो जुड़वा बेटों के अलावा 13 साल की एक बेटी पूजा शर्मा भी है। पत्नी डॉली देवी सामुदायिक शौचालय की केयरटेकर हैं। वहीं, दूसरों के घरों में खाना बनाने का काम करती हैं। पत्नी ने बताया कि एक जून की दोपहर दोनों बेटों को पैसे निकालने पर डांट लगायी थी, जिसके बाद दोनों भाई बिना कुछ बताये घर से कहीं चले गये। बच्चे अब तक घर नहीं लौटे हैं। इन बच्चों के बारे में अगर किसी को कोई सूचना देने हो तो 9431706166 नंबर पर सूचना दे सकते है।

See also  बिहार के 9 जिलों में लू का कहर, 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा पारा, रोहतास सबसे गर्म,सीमांचल में बारिश से राहत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now