खान सर पर FIR दर्ज,गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस, कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

खान सर पर FIR दर्ज,गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस, कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

पटनाः मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर के सामने फायरिंग मामले में खान सर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामले से जुड़े कई नए वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने बीते रोज दर्ज की गई FIR में फैसल खान (खान सर) का नाम जोड़ दिया है।फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद खान सर पर भी कदमकुआं थाना में केस दर्ज कर लिया गया है. साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इसके साथ ही खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। कदमकुआं थाने में आर्म्‍स एक्‍ट और झूठी सूचना के आरोप में मामला दर्ज क‍िया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और देर शाम तक विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने कहा था, नहीं हुई थी फायरिंग
खान सर की कोचिंग पर हमले के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद, अभिषेक कुमार और गौरव कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। साथ ही यह बात भी कह दी कि जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अचानक ही एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें गार्ड फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं।
अब यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर पुलिस ने किस तरह की जांच की थी कि उन्हें फायरिंग की जानकारी नहीं मिल पाई। खान सर की ओर से मैनेजर कन्हैया सिंह ने भी जो पुलिस को आवेदन दिया था, उसमें भी फायरिंग का जिक्र नहीं किया गया था। लेकिन अब खान सर ने खुद ही यह स्वीकार किया है कि फायरिंग हुई थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई गई।
जानिए पूरा मामला
घटना मंगलवार की रात की है. कदमकुआं थाने के मुसल्लहपुर के किसान कोल्ड स्टोरेज के पास स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में काफी संख्या में लोगों ने हंगामा और पथराव किया था। इस दौरान फायरिंग के भी आरोप लगाए गए थे। मारपीट और पथराव कर खान ग्लोबल स्टडीज के स्टाफ सह गार्ड और दीघा बाटा निवासी चुनचुन कुमार का सिर फोड़ दिया गया था।इस मामले में कदमकुआं थाने में एक केस दर्ज किया गया था। इसके बाद ज्ञान बिंदु के संचालक सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

See also  झारखंड बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू ने तीन जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को दी मंजूरी, कोल्हान-कोयलांचल में दिखेगा असर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now