मुख्य सचिव की नियुक्ति नहीं होने को लेकर BJP ने सरकार को घेरा, कहा- ‘दुर्भाग्य है कि बिना मुख्य सचिव के झारखंड में चल रहा है शासन’

मुख्य सचिव की नियुक्ति नहीं होने को लेकर BJP ने सरकार को घेरा, कहा- 'दुर्भाग्य है कि बिना मुख्य सचिव के झारखंड में चल रहा है शासन'

रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची से बीजेपी उम्मीदवार और विधायक सीपी सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार को घेरा। उन्होने एल खियांग्ते के रिटायर्ड होने के 24 घंटे बाद भी राज्य में मुख्य सचिव नियुक्ति नहीं किये जाने को लेकर सरकार पर जमकर हमला किया। राज्य के मुख्य सचिव को लेकर अल्का तिवारी का नाम सबसे आगे चल रहा है जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से मुक्त होने के बाद झारखंड कैडर वापस आ रही है।

देवघर SP को हटाये जाने के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेता पहुंचे निर्वाचन आयोग, सुप्रियो भट्टाचार्य का आरोप-बंटी बब्ली की तरह EC-BJP की जोड़ी
मीडिया से बात करते हुए संजय सेठ ने कहा कि झारखंड में मुख्य सचिव सेवानिवृत हो चुके हैं। उनके रिटायर हुए 24 घंटे से अधिक हो गया और अभी तक सरकार ने मुख्य सचिव नियुक्त नहीं किया। यह बात समझ से परे है कि आखिर यह राज्य चल कैसे रहा है? इस राज्य को कौन चला रहा है? दुर्भाग्य है कि झारखंड बिना मुख्य सचिव के अपना शासन चला रहा है।

संजय सेठ ने आगे मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने 2019 के शपथ पत्र में अपनी जो आयु बताई और 2024 के शपथ पत्र में जो आयु बताई उसमें 7 साल का अंतर है। आखिर 5 साल में कोई आदमी 7 साल बड़ा कैसे हो सकता है। ऐसा करके मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग को भी ठगने और धोखा देने का काम किया है।अजीब विडंबना है कि झारखंड की जनता को धोखा देकर आई सरकार 5 साल सिर्फ ठगने का काम करती रही है और अब चुनाव आयोग को भी ठगने का काम किया। यह ठगों की सरकार है। चुनाव आयोग को मामले में संज्ञान लेना चाहिए, कार्रवाई भी करना चाहिए। आखिर संवैधानिक पद पर बैठा कोई व्यक्ति ऐसा कैसे कर सकता है।

हुसैनाबाद का नाम बदलने को लेकर दिये गए बयान के खिलाफ हेमंता बिस्व सरमा पर परिवाद दायर, ‘हुसैन कौन है और कहां से आया था’ वाले बयान पर बवाल

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आगे कहा कि झारखंड की जनता संकल्पित है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनानी है। रांची के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा और एनडीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सपने को साकार करने वाली सरकार बनेगी। यह जनता ने तय कर दिया है।आज झारखंड के ज्वलंत मुद्दों सहित चुनावी मुद्दों पर पत्रकार मित्रों के साथ संवाद किया। उन्हें झारखंड की हेमंत सरकार की करगुजारियों से अवगत कराया। राज्य की स्थिति दयनीय भी है, चिंतनीय भी। झारखंडवासियों के सपनों को चकनाचूर करने में हेमंत सोरेन कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now