रामेश्वर उरांव पर आजसू ने लगाया सिर्फ परिवार का भला करने का आरोप, मांगे इन सवालों के जवाब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 1, 2024

Guddu lal shadeo

लोहरदगाः  आजसू  के  केंद्रीय सचिव  लाल गुड्डू नाथ शाहदेव  ने वित्तमंत्री और लोहरदगा प्रत्याशी रामेश्वर उरांव पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने आज तक विभिन्न मलाईदार पदों पर रहते हुए केवल अपने परिजनों और अपने इर्द गिर्द के चाटुकारों का ही भला किया है और जनता जनार्दन को छलने का काम किया है। इस विषय को लेकर उन्होंने जनता की ओर से रामेश्वर उरांव से प्रश्न पूछे हैं।

आजसू ने रामेश्वर उरांव से पूछा है कि

1.⁠ ⁠आप वर्तमान की महाठगबन्धन की सरकार में वित्तमंत्री जैसे पद पर रहते हुए लोहरदगा जिला के बाईपास सड़क के लिए क्या प्रयास किए, आखिर बाईपास सड़क पिछले पांच वर्षों में क्यूं नहीं बनी?
2.⁠ ⁠लोहरदगा जिले का कुड़ु प्रखण्ड पिछले दो वर्षों से पानी की भीषण समस्या से जूझ रहा है, आपके द्वारा इस विषय पर क्या प्रयास किया गया?
3.⁠ ⁠आप आदिवासी मूलवासी की बात करते हैं परन्तु क्या आप और आपके परिवार के लोग लोहरदगा विधानसभा चुनाव में यहां मतदान कर सकते हैं क्या?
4.⁠ ⁠आप के यहां से विधायक रहते हुए लोहरदगा को आपके प्रिय समुदाय ने दंगों की आग में झोंका गया जिसमें आपके अपने आदिवासी भाईयों को भी क्षति हुई परन्तु आपके द्वारा दंगाइयों की रक्षा की गई और सच का रिपोर्ट करने वाले डीएसपी और एसडीओ का जबरन स्थानांतरण क्यों करवाया गया?
5.⁠ ⁠कुड़ु में रेफरल अस्पताल वर्षों से लगभग बेकार स्थिति में पड़ा हुआ है आपने उसे बनवाने के विषय में क्यूं नहीं सोचा?
6.⁠ ⁠क्या आप केवल मांदर बाँट कर जनता से वोट लेना चाहते हैं  ।

See also  CBI की टीम ने ED अधिकारी के घर की रेड, एक करोड़ से ज्यादा कैश बरामद, आरोपी अधिकारी फरार

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now