MS Dhoni Fan: धोनी का दीवाना सारी सुरक्षा तोड़ पहुंचा मैदान में; सजदे में झुकाया सिर, देखें वीडियो

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 11, 2024

MS Dhoni Fan

MS Dhoni Fan: रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी का पूरा देश दीवाना है। इसके चलते उनके कई फैंस ऐसा कर जाते हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। शुक्रवार की रात IPL 2024 में GT vs CSK मैच के दौरान एक फैन ने तो हद ही कर दी। सुरक्षा के सारे घेरे तोड़ते हुए धोनी का जबरा फैन मैदान पर घुस गया और फिर उसने कुछ ऐसा किया कि फैंस का दिल ही जीत लिया। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम हो रहा था।

Singer Pawan Singh: 1.5 करोड़ की बाइक, पांच घर, तीन गाड़ियां, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं भोजपुरी गायक पवन सिंह

धोनी की दिवानी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के चार साल बाद भी फैंस उनकी एक झलक पाने को कुछ भी कर गुजरते हैं 42 साल के माही अब सिर्फ आईपीएल में ही फैंस का मनोरंजन कर पाते हैं, यही वजह है सीएसके का मैच देश के किसी भी कोने में क्यों ना हो, पीली जर्सी का समुद्र जरूर देखने को मिलता है।

See also  सारंडा से भागा एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा, नेटवर्क हुआ ध्वस्त, दस्ते के 20 से ज्यादा नक्सली कर सकते है सरेंडर

Manoj Ram दिल्ली तलबः सासाराम से कांग्रेस बदलेगी उम्मीदवार, नाबालिग से यौन शोषण के आरोप के बाद टिकट कटना तय

मैदान में घुसा फैन पैर छूकर गले लगाया

Dhoni fan
Dhoni fan

यह घटना चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के आखिरी ओवर की है। धोनी 20वें ओवर में राशिद खान को दो छक्के लगा चुके थे। तभी यह जबरा फैन सारी सिक्योरिटी तोड़ मैदान पर घुस आता है। धोनी के करीब पहुंचते ही यह फैन ना उन्हें छूता है और ना गले लगाता है, बस उनके सजदे में अपना सिर झुकाता है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। आप भी देखें…

मैच हार गई सीएसके

धोनी ने इस मैच में 11 गेंदों पर 26 रनों की नाबाद पारी खेली। हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। गुजरात टाइटंस ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए शुभमन गिल और साई सुदर्शन के शतकों के दम पर 231 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए सीएसके निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 196 ही रन बना पाई। चेन्नई की यह 12 मैचों में 6ठी हार है। इस हार ने टीम की प्लेऑफ की राह थोड़ी कठिन बना दी है।

See also  रांची से दिल्ली जाने वाला एयर एंबुलेंस सिमरिया में क्रैश, खराब मौसम की वजह से सर्च में परेशानी

CM Champai Soren: प्रचार के दौरान हादसा टला, सीएम के पहुंचे से पहले ही टूटा मंच

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now