Singer Pawan Singh: 1.5 करोड़ की बाइक, पांच घर, तीन गाड़ियां, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं भोजपुरी गायक पवन सिंह

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 11, 2024

singer pawan singh

Singer Pawan Singh : भोजपुरी के मशहूर गायक और पहली बार राजनीति में हाथ आजमा रहे सिंगर पवन सिंह ने बिहार के कराकट लोकसभा सीट से ताल ठोक दी है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनकी ओर से दाखिल हलफनामा में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। हलफनामे के अनुसार भोजपुरी स्टार पवन सिंह के पास कुल 16.75 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है।

गाडियां और गहनों के शौकिन है पवन सिंह

हलफनामे के अनुसार पवन सिंह के पास 5.04 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 11.70 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। पवन सिंह की चल संपत्ति में पांच बैंक खातों में जमा राशि, चार पहिया वाहन, मोटरसाइकिल, 31.09 लाख रुपये के गहने और 60 हजार रुपये नकद शामिल हैं।

See also  कल्पना की सीट पर कांग्रेस की नजर, हेमंत की सीट को छोड़कर 80 विधानसभा सीटों पर 850 संभावित उम्मीदवारों ने दिया आवेदन

साल 2022-23 में उनकी आय 51.58 लाख रुपये थी। हलफनामे के मुताबिक अचल संपत्ति में 4.16 करोड़ रुपये की आरा और पटना में गैर कृषि भूमि भी शामिल है। इसके अलावा आरा में दो वाणिज्यिक संपत्ति तथा मुंबई एवं लखनऊ में 6.45 करोड़ रुपये की पांच आवासीय संपत्ति शामिल हैं।

काराकाट से मैदान में हैं पवन सिंह

सिंगर पवन सिंह के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने से काराकाट सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है। एनडीए प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा भी जल्द ही इस सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं भाकपा (माले) लिबरेशन के राजाराम सिंह ‘महागठबंधन’ प्रत्याशी के रूप में पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। काराकाट लोकसभा सीट के लिए मतदान आम चुनाव के सातवें चरण में 1 जून को होगा।

आसनसोल से भाजपा ने दिया था टिकट

पवन सिंह ने को भाजपा ने पश्चिम बंगाल से टिकट दिया था। लेकिन पवन सिंह ने निजी कारण बताते हुए यहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। पवन सिंह ने बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पवन सिंह के एनडीए के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने पर कोई टिप्पणी नहीं की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा काराकाट सीट पर बतौर एनडीए उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

See also  थानाप्रभारी पर गोली चलाने वाले नक्सली को पुलिस ने एके-47 के साथ किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now