नालंदा के हिलसा में मालगाड़ी की 4 बोगियां बेपटरी, कई ट्रेनें प्रभावित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 13, 2026

नालंदा के हिलसा में मालगाड़ी की 4 बोगियां बेपटरी, कई ट्रेनें प्रभावित

डेस्कः नालंदा के हिलसा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चार बोगियां अचानक पटरी से उतर गईं। इस हादसे के कारण न केवल ट्रेन का परिचालन बाधित हुआ बल्कि हिलसा-चिकसौरा मार्ग समेत कई रेलवे फाटकों पर भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस घटना के बाद लोगों में काफ़ी नाराज़गी देखी जा रही है। सैकड़ों लोग ग्रामीण क्षेत्रों से बाज़ार रोज़मर्रा ज़रूरतों के लिए जाते हैं।
मालगाड़ी के चार डिब्बे बेपटरी: इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक खाली मालगाड़ी फतुहा से नटेसर की ओर जा रही थी। हिलसा स्टेशन में एंट्री के दौरान मालगाड़ी की चार बोगियां अचानक पटरी से उतर गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने या जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
27135138 hhhhh
ट्रेनों की आवाजाही ठप: स्टेशन प्रबंधन ने फ़ौरन बेपटरी हुई मालगाड़ी के डिब्बों की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। जिसके बाद मौके पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम पहुंची। इस हादसे के कारण क्षेत्र में ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई है।


प्रभावित ट्रेनों के नाम: प्रभावित ट्रेनों में मुख्य रूप से दिल्ली से इस्लामपुर जाने वाली मगध एक्सप्रेस, पटना-इस्लामपुर लोकल और इस्लामपुर-हटिया ट्रेन शामिल है। मौके पर मौजूद टीआई कुंदन कुमार ने बताया कि घटना के समय मालगाड़ी की स्पीड करीब 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
बायपास का यात्री कर रहे इस्तेमाल: रेलवे ट्रैक पर बोगियों के आने के कारण हिलसा से चिकसौरा जाने वाले मार्ग और आसपास के रेलवे फाटकों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। हालांकि जैसे ही इस बात की खबर सड़क मार्ग से चल रहे लोगों को मिली तो वे लोग वापस बायपास के जरिए अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

See also  बिहार में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में एक की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now