रांची के माही और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज 44वां जन्मदिन है। एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने तीनों ICC ट्रॉफी अपने नाम किया है। भारतीय टीम ने सबसे पहले 2007 में उनकी कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। उसके बाद टीम इंडिया ने 2011 में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था, वहीं 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने में सफल रहे थे। इस बीच हम आपको धोनी के उन पांच रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं रहने वाला है।
बर्मिघम टेस्ट: भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों से दी शिकस्त, आकाशदीप ने लिए 6 विकेट, सीरीज 1-1 से बराबर
एमएस धोनी के पांच बड़े रिकॉर्ड
एमएस धोनी की गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। धोनी तीनों आईसीसी ट्रॉफी (टी-20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।
एमएस धोनी के विकेटकीपिंग स्किल की पूरी दुनिया फैन है। वह बिजली की रफ्तार से स्टंपिंग करने के लिए जाने जाते हैं। माही के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड है।
माही ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 192 बार खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया है। धोनी के नाम टेस्ट में 38, वनडे में 120 और टी-20 में 34 बार स्टंप आउट किया है।महेंद्र सिंह धोनी के नाम भारत के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 60 टेस्ट, 200 वनडे और 72 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की है। टेस्ट में उन्होंने कप्तान के तौर पर 27, वनडे में 110 और 41 T20I में 141 मैच जीते हैं। इसके साथ ही उनकी गिनती आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। उन्होंने अपनी कप्तानी में CSK को पांच बार चैंपियन बनाया है।एमएस धोनी के नाम विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सबसे बड़ा हाईएस्ट स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 31 अक्टूबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में नाबाद 183 की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 10 छक्के लगाए थे। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के नाम था। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2004 में 172 रन बनाए थे।
आपको बता दें कि धोनी दुनिया के एकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने वनडे में सातवें नंबर पर बैटिंग करते हुए शतक लगाया हो। उन्होंने यह शतक दिसंबर 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा था। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने उस मैच में 113 रनों की पारी खेली थी।
वहीं धोनी के फैंस ने उनका जन्मदिन मनाने की खास तैयारियां की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जहां देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में फैंस एक जगह जमा हुए हैं। एक बिल्डिंग पर धोनी का बहुत बड़ा कटआउट लगाया जा रहा है। वहीं सभी फैंस फोन से रिकॉर्डिंग करते हुए, धोनी-धोनी चिल्ला रहे हैं।
Never ever compare that PR made star with people's superstar MS Dhoni.
pic.twitter.com/ompXlqccWq
— ` (@WorshipDhoni) July 6, 2025
BIRTHDAY CELEBRATION BY FANS FOR MS DHONI 💛
- Thala has one of the most Craziest fans ever. pic.twitter.com/3dyVl3Wr4T
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 6, 2025
आज और कल बंद रहेगा रांची का पहाड़ी मंदिर, जीर्णोद्धार कार्य के कारण उठाया गया कदम
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं धोनी
धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं। धोनी ने टेस्ट में 4876, वनडे में 10,773 और टी20 में 1617 रन बनाए हैं. धोनी ने भारत के लिए कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया है। धोनी ने कप्तान के तौर पर भारत को कई ट्रॉफी जिताई हैं।
धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद साल 2011 में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप जीता था।वहीं साल 2013 में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था।
झारखंड में वज्रपात से दो दिनों में पांच की मौत, आज फिर होगी झमाझम बारिश
आईपीएल में अभी भी खेलते हैं धोनी
धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। लेकिन वो अभी भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आते हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को आईपीएल की 5 ट्रॉफी जिताई हैं।




