झारखंड में वज्रपात से दो दिनों में पांच की मौत, आज फिर होगी झमाझम बारिश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 7, 2025

रांची सहित नौ जिलों में सोमवार को बारिश की संभावना, ओला और आंधी का भी अलर्ट

रांचीः राजधानी रांची समेत झारखंड के करीब एक दर्जन जिलों में बारिश जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्यभर में औसत 13.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं शनिवार और रविवार को विभिन्न जिलों में वज्रपात से एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हैं। रांची समेत झारखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में वज्रपात होने की चेतावनी भी जारी की गई है।

गिरिडीह में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया रखते ही हो गया बड़ा हादसा, 1 की मौत, 3 घायल
मंगलवार से बारिश की रफ्तार में दो दिन के लिए कमी आएगी लेकिन इसके बाद फिर मानसून जोर पकड़ेगा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो राज्य के उपर बना सिस्टम अब कमजोर हो गया है। आठ जून से मौसम साफ रह सकती है। लेकिन दस जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होगा और रांची समेत पूरे राज्य में बारिश होगी।मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राज्य के गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, सरायकेला, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम और बोकारो जिला में भारी बारिश हो सकती है।

See also  झारखंड में 17 जिलों के उपायुक्तों का तबादला, रांची के DCC समेत चार युवा अधिकारी पहली बार DC बने

बर्मिघम टेस्ट: भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों से दी शिकस्त, आकाशदीप ने लिए 6 विकेट, सीरीज 1-1 से बराबर
राजधानी रांची में रविवार को करीब 15 मिमी बारिश हुई। सायं तीन बजे के बाद से शुरू हुई धीमी बारिश देर शाम तक होती रही। राज्य के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान 13.2 मिमी औसत बारिश हुई। जबकि रांची इस मानसून सीजन के दौरान 648.3 मिमी बारिश हुई। यह सामान्य वर्षापात 253.2 मिमी से 156 फीसदी अधिक है।राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक बारिश लातेहार में 90.2 मिमी बारिश हुई जबकि जमशेदपुर, गुमला, जामताड़ा रामगढ़, सिमडेगा, हजारीबाग, खलारी में लोहरदगा अच्छी बारिश हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी बंगाल और ओड़िसा के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है। यह झारखंड से होकर गुजरेगा। इसके प्रभाव से तीन दिन के बाद मानसून जोर पकड़ेगा और पूरे राज्य में बारिश होगी।

कटिहार में मुर्हरम जुलूस के दौरान बवाल, दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी, दो दर्जन लोग घायल
हजारीबाग के सिलवारखुर्द में वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की जान चली गई। वहीं चतरा टंडवा में एक युवक और कुंदा में एक युवक की मौत हो गई। इसके अलावा कोडरमा में भी एक व्यक्ति झुलस गया। गिरिडीह के बेंगाबाद में वज्रपात से एक महिला की मौत, जबकि दूसरी महिला घायल है। धनबाद के भागाबांद में वज्रपात से एक 12 वर्षीया बच्ची की मौत हो गई, वहीं एक अन्य महिला बुरी तरह से झुलस गई।

See also  झारखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कोल्हान में बाढ़ का खतरा, रांची-जमशेदपुर में लगातार हो रही हैं बारिश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now