नई दिल्ली: बिहार में मतदाता सूची संशोधन को लेकर विपक्ष ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और शरद पवार समेत कई विपक्षी सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने उन्हें ट्रांसपोर्ट भवन के पास ही रोक दिया।
सदन में हंगामा, कार्यवाही स्थगित
विपक्षी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि पिछले 14 दिनों से विपक्ष योजनाबद्ध तरीके से सदन में व्यवधान डाल रहा है, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह आचरण लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है और देश इसे देख रहा है।
मोदी सरकार डरी हुई है, कायर है।
: कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी pic.twitter.com/4o7rTtjp8N
— Congress (@INCIndia) August 11, 2025
राहुल गांधी का बयान – ‘वन मैन, वन वोट’ के लिए लड़ाई
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है, बल्कि संविधान को बचाने की है। हम ‘वन मैन, वन वोट’ के सिद्धांत के लिए लड़ रहे हैं। हमें साफ और शुद्ध मतदाता सूची चाहिए।”
मोदी सरकार कायर है pic.twitter.com/8NNBmERi9v
— Congress (@INCIndia) August 11, 2025
प्रियंका गांधी का हमला – ‘सरकार कायर है’
चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च के दौरान हिरासत में ली गईं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “डरे हुए हैं, सरकार कायर है।”


