कैरो के गितिलगढ़ा में सरहुल शोभा यात्रा में शामिल हुए सांसद सुखदेव भगत, कहा- सभ्यता संस्कृति से ही हैं हमारी पहचान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 18, 2025

कैरो के गितिलगढ़ा में सरहुल शोभा यात्रा में शामिल हुए सांसद सुखदेव भगत, कहा- सभ्यता संस्कृति से ही हैं हमारी पहचान

लोहरदगा : कैरो प्रखंड के गितिलगढ़ गांव में शनिवार को प्रकृति का पर्व सरहुल की शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। सबसे पहले अखरा में पाहन गुहा उरांव, पुजार चारो उरांव व महतो राजू उरांव द्वारा विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। जिसके बाद शोभा यात्रा अखरा से शुरू होकर झखरा स्थल के बाद पूजा-अर्चना कर गेंदा मैदान पहुंचा। जहां सभा को आगत अतिथियों द्वारा संबोधित किया गया। इससे पहले अतिथियों का स्वागत किया गया।

WhatsApp Image 2025 04 19 at 18.55.04 ffd6e382

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे बार्सिलोना, भारत-स्पेन सहयोग को लेकर हुए अहम समझौते और मुलाकातें

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि अपनी सभ्यता-संस्कृति को बचाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। सभ्यता-संस्कृति से ही हमारी पहचान है। पेड़-पौधों से जिस प्रकार पुराने पत्ते झाड़कर नए पत्ते निकलते हैं। उसी प्रकार हमें पुरानी बातों को भूलकर एकजुटता का परिचय देना चाहिए। हमें सभी धर्मों का आदर करना चाहिए।

See also  गुमला के बाद लोहरदगा में सांसद सुखदेव भगत ने की समीक्षा बैठक, विकास कार्यो में तेजी लाने का दिया निर्देश

WhatsApp Image 2025 04 19 at 18.55.02 8a18b6b5

कानून अगर सुप्रीम कोर्ट ही बनाएगा तो संसद भवन को बंद कर देना चाहिए, BJP सांसद निशिकांत दुबे का बयान

उन्होंने कहा प्रकृति की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य सुखदेव उरांव व प्रमुख श्रीराम उरांव ने भी संबोधित किया। ग्रामीणों द्वारा सांसद से मैदान में एक शेड निर्माण की मांग की गई। जिसपर सांसद ने शेड निर्माण कराने की बात कही। मौके पर सुखदेव उरांव, किसनु उरांव, मंटू भगत, लच्छू उरांव, प्रकाश भगत, श्रीराम उरांव, प्रकाश उरांव, मंगलदेव उरांव आदि मौजूद थे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now