- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

‘एक तसला और फोटो नहीं आई’- फोटोबाजी के चक्कर में गड्डे में जा गिरे डॉ साहब, VIDEO वायरल

dr_praphull_MP_News

डेस्कः मध्य प्रदेश के सिवनी के एक नेता जी के गड्डा में गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां डॉ प्रफुल्ल श्रीवास्तव मंदिर निर्माण के लिए श्रमदान करते हुए फोटो खिचा रहे थे। फोटो अच्छी नहीं आई तो नेता जी ने कहा, ‘एक तसला और फोटो नहीं आई’। मगर, दूसरा तसला हाथ में लेकर फोटो खिचाने को हुए कि पैरों के नीचे की ईंट फिसली और सीधा गड्डे में जा गिरे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

डॉ प्रफुल्ल जाने माने डॉक्टर और समाजसेवी हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण में अपना सहयोग देते हुए फोटो-वीडियो खिचवाए, लेकिन बेहतर तस्वीर खिचाने के चक्कर में डॉक्टर साहब हादसे का शिकार हो गए। दरअसल तसला में सीमेंट वाला मसाला था, जिसे गड्डे यानी नीव में भरना था। डॉ साहब ने एक तसला सीमेंट गड्डे में डाली, तभी आवाज आई कि फोटो अच्छी नहीं आई है।

See also  भारत के डर से पाकिस्तान ने अपना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बदला, ISI चीफ असीम मलिक को दी जिम्मेदारी

पलामू में भारी बारिश से स्थिति बिगड़ी, कई घरों में घुसा पानी, बुधवार के लिए अलर्ट जारी

फोटो अच्छी नहीं आने पर डॉ साहब बोले, एक तसला और फोटो नहीं आई। इस पर वहां मौजूद मजदूरों ने दूसरा तसला थमा दिया। उन्होंने सीमेंट भरा तसला हाथों में लिया ही था कि अचानक पांव के नीचे की ईंट खिसक गई और वो करीब छह फीट गहरे गड्डे में जा गिरे। इस दौरान वीडियो बन रही थी, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। डॉ साहब को गड्डे में गिरता देख लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

निर्भय सिंह नामक यूजर ने लिखा- इस खेल में कई तरह के जोखिम शामिल है और इसकी आदत लग सकती है, कृपया जिम्मेदारी खेलें। वहीं महेंद्र यादव नामक यूजर ने हंसती हुई इमोजी बनाते हुए लिखा- एक तसला और, फोटो नहीं आई। फिर फोटो के चक्कर में नेता जी की वीडियो ही आ गई। आकाश नामक यूजर ने लिखा- सेवा भाव का दिखावा पड़ा भारी। फोटो के चक्कर में नेता जी की वीडियो ही आ गई।

See also  'आज मेरी जान का जन्मदिन है', रायपुर की जेल में कैदी की गर्लफ्रेंड ने बनाया वीडियो; सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

पटना के इनकम टैक्स ऑफिस में CBI की रेड, इंस्पेक्टर सहित 2 कर्मियों को साथ ले गई टीम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now