दामाद के प्यार में फरार हुई सास गिरफ्तार, नेपाल बॉडर के पास पुलिस ने दोनों को पकड़ा

दामाद के प्यार में फरार हुई सास गिरफ्तार, नेपाल बॉडर के पास पुलिस ने दोनों को पकड़ा

डेस्कः बेटी की शादी से दस दिन पहले अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हुई सास और दामाद की जोड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नेपाल भागने की तैयारी कर रहे दोनों को पुलिस ने नेपाल बॉडर के पास पकड़ा।
महज संयोग ही है कि 16 अप्रैल को राहुल और शिवानी की शादी होनी थी और उसी दिन पुलिस ने राहुल को शिवानी की मां के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर रखी थी। दोनों का मोबाइल बंद होने की वजह से कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था और जैसे ही राहुल ने नेपाल बॉडर के पास मोबाइल को किसी कारण से ऑन किया, पुलिस ने उसको लोकेशन को ट्रेस कर उसे पकड़ लिया।

दामाद के प्यार में पैसे और गहने लेकर फरार हुई सास, घर में नहीं छोड़े 10 रुपये कैश, बेटी ने कहा-मां नहीं चाहिए, पिता की कमाई वापस लौटा दो
यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले राहुल की शादी शिवानी से तय हुई थी। 16 अप्रैल 2025 को दोनों की शादी होनी थी। शादी तय होने के बाद 20 साल के राहुल से शिवानी की 38 साल की मां को प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे से घंटों मोबाइल पर बात करने लगे और धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा। जैसे ही शादी की तारीख नजदीक आई, शादी से महज 10 दिन पहले 6 अप्रैल को शिवानी की मां अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई। वो अपने साथ घर में रखे कैश और जेवरात को भी अपने साथ लेकर चली गई।

सास को भगाने वाले दामाद की अब ससुर को धमकी, कहा- 20 साल रह लिए ना साथ…
अपने होने वाले पति के साथ मां के फरार होने के बाद बेटी शिवानी की तबीयत बिगड़ने लगी और सदमें में रहने लगी। उसने साफ साफ कह दिया कि उसे अपनी मां से कोई मतलब नहीं है, बस हो घर से ले गये पैसे जो उसके पिता की मेहनत की कमाई है उसे लौटा दे। शिवानी के पिता जितेंद्र ने भी उस वक्त कहा था कि एक तरह से ये अच्छा हुआ है कि उसकी बेटी की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई। राहुल से उसकी शादी हो जाती तो शिवानी की जिंदगी खराब हो सकती थी। शिवानी अब भी सदमे में हैं। घर में रखे शादी के कार्ड को देखकर वह परेशान हो जाती है। उसे यकीन नहीं हो पा रहा कि उसकी ही मां उसके होने वाले दूल्हे संग भाग गई है।

मेदांता अस्पताल के वेंटिलेटर पर पड़ी एयर होस्टेस का यौन उत्पीड़न, पुलिस ने शुरू की जांच

उन्होंने यह भी कहा कि अब मैंने अपनी पत्नी से रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया है। उसकी मर्जी जहां जाना चाहे जाए। बस एक बार मेरे सामने आ जाए। घर से जो पांच लाख के गहने और 3 लाख रुपये कैश लेकर भागी है, वो हमें वापस दे दे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now