दामाद के प्यार में पैसे और गहने लेकर फरार हुई सास, घर में नहीं छोड़े 10 रुपये कैश, बेटी ने कहा-मां नहीं चाहिए, पिता की कमाई वापस लौटा दो

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 10, 2025

दामाद के प्यार में फरार हुई सास गिरफ्तार, नेपाल बॉडर के पास पुलिस ने दोनों को पकड़ा

डेस्कः उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी से मात्र 9 दिन पहले एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। करीब चार महीने पहले महिला की बेटी की शादी तय हुई थी। इसी दौरान दामाद ने अपनी होने वाली सास को एक मोबाइल गिफ्ट किया, जिसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि वे दिनभर में लगभग 20 घंटे फोन पर बात करते थे और जब भी दामाद ससुराल आता, तो सास के साथ कमरे में घंटों अकेले समय बिताता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नज़दीकियां इतनी बढ़ीं कि वे घर से भाग निकले। सबसे हैरानी की बात यह है कि महिला अपने साथ बेटी की शादी के लिए रखे गए 5 लाख रुपये के गहने और 2.5 लाख रुपये नकद भी ले गई। इस घटना के सामने आते ही परिवार में कोहराम मच गया है और पुलिस को शिकायत देकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

See also  दामाद के प्यार में फरार हुई सास गिरफ्तार, नेपाल बॉडर के पास पुलिस ने दोनों को पकड़ा

महिला के पति जितेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसी सिलसिले में जांच कर रही पुलिस को दो दिन से फरार दामाद-सास के बारे में एक बड़ा सुराग हाथ लगा है। जानकारी के अनुसार, दामाद-सास की लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। यानी दोनों संभवतया उत्तराखंड चले गए हैं। हालांकि, कानूनी रूप से दोनों बालिग हैं, ऐसे में दोनों साथ में रह सकते हैं, लेकिन पैसे साथ लेकर जाने वाले मामले में कानूनी रूप से फंस सकते हैं। आइए जानते हैं इस मामले में कानून क्या कहता है?

GoF5yLUXAAAMg1F

दामाद संग भागी महिला की बेटी शिवानी ने कहा कि हमें अपनी मां से अब कोई मतलब नहीं है, लेकिन हमारे पैसे और जेवर वापस मिल जाएं।अलमारी में तीन लाख से अधिक कैश और पांच लाख का जेवर रखा था, होने वाले पति राहुल के कहने पर मां वो सब लेकर भाग गई है। घर में 10 रुपये भी नहीं छोड़कर गई है।दरअसल, अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र में 16 अप्रैल को अनीता की बेटी शिवानी की बारात दादों क्षेत्र से आनी थी। घर में सारी तैयारियां चल रही थीं। मगर इस बीच अनीता का अपने दामाद राहुल पर दिल आ गया। वह घर से कैश-जेवर लेकर उसके साथ फरार हो गई। जब घरवालों को इसकी भनक लगी तो उनके होश उड़ गए।

See also  पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान गुडिंचा मंदिर में भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, ओडिशा सरकार ने लिया एक्शन, DM-SP का तबादला

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now